मेरठ में एससी वर्ग की बेटी के अपहरण एवं उसकी मां की हत्या की निंदा, कार्रवाई हो

लव इंडिया, मुरादाबाद। अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ द्वारा मेरठ जनपद के कपसाड़ क्षेत्र में एससी वर्ग की एक बेटी के अपहरण एवं उसकी माता की निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना के विरोध में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन डॉ. अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइंस, मुरादाबाद में किया गया।


बैठक में संघ ने जघन्य घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय का वातावरण पैदा करती हैं और कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती हैं।

इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने कहा, “यह घटना न केवल मानवता को शर्मसार करने वाली है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था की विफलता को भी उजागर करती है। अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने की मांग करता है।”


उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि संघ की और से एसएसपी मेरठ को ईमेल द्वारा पत्र भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है, जिसमें पीड़ित परिवार की तत्काल सुरक्षा, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा परिजनों एक करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की प्रमुख मांगें शामिल हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मेरठ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।


बैठक के दौरान महान समाज सुधारक एवं शिक्षा की अग्रदूत फातिमा शेख की जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने फातिमा शेख के शिक्षा एवं सामाजिक समानता के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

बैठक में संघ के महामंत्री डॉ. हरनन्दन प्रसाद, कोषाध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व अध्यक्ष एड़. परमाल सिंह, दौलत सिंह, एड़ महावीर प्रसाद मौर्य, एड रघुवीर सिंह, सुनील कुमार, एड़. मुन्ना लाल ,सत्य प्रकाश सहित संघ के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!