जानलेवा हमले का आरोपी पकड़ा गया रामपुरी चाकू के साथ
लव इंडिया सम्भल। जानलेवा हमले के आरोपी आलम को हयातनगर की पुलिस ने रामपुरी चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण एवं वांछित के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक सुन्दरलाल मय हमराही HC 235 कामेंद्र सिंह ,का० 1118 विकास कुमार द्वारा 01 नफर वांछित आलम पुत्र टाटशाह निवासी पीला खदाना कस्बा सरायतरीन थाना हयातनगर उम्र करीब 28 वर्ष को घटना के समय प्रयुक्त एक अदद चाकू के साथ मौहल्ला कोटला तिराहे से सैनी धर्मशाला के सामने से समय करीब 10.30 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया I जिसके संबंध में थाना हाजा पर मु0अ0स0 62/2023 धारा 307/ 323/ 324/ 504/ 506 IPC पंजीकृत हैं व मुकदमा उपरोक्त में धारा 4/25 A.ACT की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है I