मुस्लिम बस्ती में मिला एक और मंदिर, दशकों बाद भी गली का नाम नहीं बदला
firozabad news.फ़िरोज़ाबाद न्यूज़ रामगढ़ क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती चिश्ती नगर कश्मीरी गेट में सोमवार दोपहर एक और मंदिर का ढांचा मिला। चूने से बने मंदिर ढांचा के करीब 100 वर्ष पुराना होने का अनुमान है। यह 50 वर्ष से बंद है। इसकी जानकारी पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी- कार्यकर्ता थाना रामगढ़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। गुंबद के नीचे कार्यकर्ता खोदाई कर रहे हैं।
फ़िरोज़ाबाद न्यूज़ रामगढ़ क्षेत्र स्थित मुस्लिम बस्ती चिश्ती नगर कश्मीरी गेट में सोमवार दोपहर एक और मंदिर का ढांचा मिला। चूने से बने मंदिर ढांचा के करीब 100 वर्ष पुराना होने का अनुमान है। यह 50 वर्ष से बंद है। इसकी जानकारी पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी- कार्यकर्ता थाना रामगढ़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। गुंबद के नीचे कार्यकर्ता खोदाई कर रहे हैं।
बजरंग दल के महानगर सुरक्षा प्रमुख सत्यम शर्मा को दोपहर दो बजे कुछ कार्यकर्ताओं ने चिश्ती नगर कश्मीरी गेट स्थित मोहम्मदी मस्जिद से 100 मीटर की दूरी पर गली में मंदिर का ढांचा होने की जानकारी दी थी। सत्यम से इसकी जानकारी पर विहिप के अध्यक्ष राजीव शर्मा और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी- कार्यकर्ता थाना रामगढ़ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
मौके पर करीब 350 वर्ग फुट खाली जगह पर मंदिर का गुंबद मिला। आसपास के लोग खाली जगह पर कूड़ा डालते थे। इसके बाद दो फावड़े मंगा कर गुंबद के नीचे खोदाई कार्यकर्ताओं ने शुरू की।