Horoscope: 10 जनवरी को मेष से मीन राशि तक के जातकों का ऐसी रहेगी दिनचर्या
Horoscope: 10 जनवरी को मेष से मीन तक के जातकों के भाग्य देकर साथ सफलता देंगे। यानी हर काम में सफलता, मगर किस राशि के जातक को…बता रहे हैं उत्तराखंड के जाने- माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी…।
मेष राशि :- अपने परिजनों के कार्यों से परेशान रहेंगे।जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट चिंता बढ़ाएगी।नौकरी में अधिकारियों से तालमेल स्थापित ना होने से तनाव बढ़ेगा।संतान की उन्नति संभव है।
वृषभ राशि :- आज व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी।भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे,साझेदारी करने पर विचार करें।पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।
मिथुन राशि :- आज संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है।सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे।दोस्तों की मदद से रूके कार्य पूरे होंगे।प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
कर्क राशि :- परिजनों द्वारा आपकी निंदा की जाएगी।बहनों से संबंध मधुर होंगे।प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।नौकरी में मनचाही पदोन्नति से प्रसन्न रहेंगे।मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।पुराने मित्रों से भेंट होगी।
सिंह राशि :- राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का समय शुभ है।किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे,पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा।पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी।यात्रा के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि :- आप कितना भी परिश्रम कर लें,परिजन आपकी तारीफ नहीं करेंगे।मन दुखी ना करें,अपने समय का इंतजार करें।आज पिता से संबंध कमजोर होंगे,भाइयों से धोखा मिलने से दुखी रहेंगे।
तुला राशि :- आपके रहन-सहन से परिजन नाखुश होंगे।कार्यस्थल पर कर्मचारियों से योग्य सहयोग मिलेगा,व्यापार में नई तकनीक का उपयोग लाभकारी साबित होगा।समय रहते जरूरी कागजात संभाल लें।
वृश्चिक राशि :- अपनी कार्यक्षमता और काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे।मन की बात कह दें,संकोच को त्यागें,अपनी पूरी क्षमता के साथ कार्य करें।लंबी यात्रा के योग हैं।
धनु राशि :- समय रहते अपनी आदतों को सुधार लेना जरूरी है,बुरी आदतों से स्वयं को बचाएं।आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति बनेगी।पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा।व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं।आलस्य की अधिकता रहेगी।
मकर राशि :- कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।व्यस्तता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है,मन में किसी संकोच या चिंता के कारण तनाव बना रहेगा।आंखों से संबंधित पीड़ा संभव है।
कुंभ राशि :- संतानों में भेदभाव ना करें,सही को सही और गलत को गलत कहें।निजी जीवन में निर्णय लेने का समय आ गया है।संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझा लेंगे।उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे,स्वास्थ्य में सुधार होगा।व्यस्तता के बीच समय निकालना होगा।
मीन राशि :- अपनी कार्यकुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे,राजनीति में उन्नति कारक योग बनेंगे।अपनी वाक्शैली को बदलें,सुख-सुविधा के साधनों पर खर्च होगा।मकान की मरम्मत पर धन व्यय होगा।