मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में विशेष प्रशिक्षण में दी गई योग एवं शारीरिक की जानकारी

India Uttar Pradesh शिक्षा-जॉब

संजीव गुप्ता लव इंडिया संभल मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में 20 अगस्त 2022 को सुबह की प्रार्थना सभा में एक विशेष योग एवं शारीरिक प्रशिक्षण आयोजन किया गया, जिसमे स्कूल प्रबंधक मुशीर खान के संदेश मे कहा गया कियोग का दूसरा नाम है अनुशासन आज के युग में अनुशासन का महत्त्व बढ़ गया है। युवी पीढ़ी में बढ़ती अनुशासनहीनता को दूर करने के लिए योगाभ्यास आवश्यक है। हम पाश्चात्य अन्धानुकरण में अपनी सांस्कृतिक विरासत को नष्ट कर रहे हैं। इस दौड़ के कारण हम न तो शरीर को बलवान बना पा रहे हैं और न ही मानसिक रूप से सन्तुलित हो पा रहे हैं। अतः इसके महत्त्व को बच्चो के माध्यम से हमे हर घर तक पहुचना होगा।

प्रधानाचार्य शाने रब ने योग एवं शारीरिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक सन्तुलन बना रह सकता है।प्रतियोगिता के दौर में मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग सर्वोत्तम साधन है। ब्रह्मचर्य जीवन अत्यन्त महत्त्वपूर्ण जीवन है। योग शिक्षा और उसके अभ्यास से इसे प्राप्त करना आवश्यक है।भौतिक दुनिया की चकाचौंध में बालक मानसिक कुण्ठाओं का शिकार हो जाता है। उसे योगाभ्यास द्वारा बचाया जा सकता है।बालक में आसन और प्राणायाम के माध्यम से शारीरिक दृढ़ता आती है, मन संयमित रहता है और चित्त की चंचलता दूर होती है। ध्यान से बालक में एकाग्रता आती है और एकाग्रता से पढ़ाई-लिखाई में मन लगता है तथा बुरे विचार भी समाप्त हो जाते हैं।

योगासनों से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण बातें

प्रार्थना सभा की अध्यक्ष वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती परवीन ताज ने स्वास्थ्य संबंधी व्यायाम के लिए महत्व पूर्ण निर्देश दिया योगासन स्वास्थ्यप्रद वातावरण, स्वच्छ और शान्त स्थान पर किये जाने चाहिए।योगासन की सहज स्थिति में करना चाहिए। झटके के साथ नहीं करना चाहिए। रोग की स्थिति में योगासन नहीं करने चाहिए। योगासन के समय कम ताकत व्यय करनी चाहिए और इसका अभ्यास सरल करना चाहिए। योगासन में आराम की स्थिति और स्थिरता का होना आवश्यक है।योगासन अपनी शारीरिक क्षमता के अनुरूप ही करना चाहिए। योगासन के माध्यम से माँसपेशियों में तान होनी चाहिए न कि बार-बार संकुचन और प्रसरण से जटिल की ओर पर ध्यान देना चाहिए। स्कूल PTI यासिर वाक्कस ने योग एवं शारीरिक प्रशिक्षण का आयोजन किया।

इस अवसर पर इस अवसर पर फरहा दिबा, रब्बे नवाज, फैजान अली मोहम्मद नाजिम, ज़ियाउल्लाह खान, मोहम्मद तंज़िम कासमी, मामून खान, यासिर वकास, शबनूर जुल्फी, नीलोफर खांन,मोहसीना, रजिया, फरिहा शमीम, बुशरा, सबिहा, रमशा,आयशा, जिकरा, अदीबा, लुबना, समरीन,सामिया, दरक्शा अब्बास, सायमा मोहसिन, रूही खान, सायमा इत्यादि स्टाफ मौजूद रहा। मीडिया कोऑर्डिनेटर जुनैद इब्राहिम ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *