Horoscope: 10 मई को अक्षय तृतीय पल बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से नया इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे व्यापार में मगर कौन, पढ़िए अपना राशिफल
Horoscope: 10 मई को बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से नया इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे व्यापार में मगर कौन, पढ़िए उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिष आचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री द्वारा लिखित अपना राशिफल
मेष राशि :- आज के दिन संतान के स्वास्थ्य एवं पढ़ाई लिखाई की चिंता बनी रहेगी।पारिवारिक लोग कोई मतभेद खड़ा कर सकते हैं।सावधान रहें,व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा।भाई आपकी सहायता करेंगे।जिससे मनोबल बढ़ा रहेगा।
वृषभ राशि :- आज के दिन परिवार और मित्रो के साथ आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। ज्यादा हानि लाभ के बारे में ना सोचें।परिवार में किसी के स्वास्थ्य की टेंशन रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ की प्राप्त होगी। मन को आज काबू में रखें।
मिथुन राशि :- आज व्यापार व्यवसाय में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।व्यापार में कोई नया इन्वेस्टमेंट आप कर पाएंगे।दूर से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।भाग दौड़ आज आपको ज्यादा करनी पड़ेगी।
कर्क राशि :- आज पारिवारिक शांति एवं संतुष्टि का माहौल बना रहेगा।कष्ट,भय और चिंता के कारण मन आपका घर पर नहीं लगेगा।फैमिली का सपोर्ट आपको मिलेगा।मित्रों से आज आपने व्यवहार जरूर बढ़ाएंगे।जिससे मानसिक तनाव दूर होगा।
सिंह राशि :- आज भूमि संबंधित समस्या दूर होगी।आज आपका दिन मनपसंद रहेगा।छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यक्ता है।आज आपको संतान पक्ष से कष्ट की प्राप्त होगी।पार्टनर के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें।
कन्या राशि :- आज के दिन यात्रा आपकी सफल रहेगी।दिन भर बेचैनी बनी रहेगी।काफी समय से आपके रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।पार्टनर के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा।फैमिली का सपोर्ट आपको मिलता रहेगा।संतान पक्ष की ओर आज विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
तुला राशि :- आज खर्च ज्यादा होगा।किसी पुराने रोग के कारण आप परेशान हो सकते हैं।पार्टनर का साथ मिलेगा।घर पर रहकर फैमिली को टाइम दें।आज वक्त आपका अच्छा गुजरेगा। परिवार भी आपसे खुश रहेगा।
वृश्चिक राशि :- आज के दिन नौकरी में आपका किसी से मतभेद हो सकता है।सावधानी बनाए रखें।आज आपका दिन सामान्य रहेगा।कोई बड़ा खर्चा आपके सामने आ सकता है।फैमिली में बच्चों को बहुत प्यार दुलार करें।जीवन साथी से कोई भी बात आज न छुपाएं।
धनु राशि :- आज के दिन किसी दूसरे के बातों में आकर कोई भी कार्य न करें।यात्रा से आपको लाभ होगा।व्यापार में नुकसान होने की संभावना है।पैसे के लिए दिन में विशेष सावधानी बरतें।किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको लाभ प्राप्त होगा।
मकर राशि :- आज के दिन परिवार की जरूरत पूरा करने के लिए भाग दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी।नौकरी में अधिकारियों की हेल्प आपको प्राप्त होगी।आज आपके कार्यों की प्रशंसा घर बाहर दोनों जगह होगी।ज्यादा खर्च करने से बचें।स्वास्थ कष्ट संभव है।अतः सावधानी बरतें।
कुम्भ राशि :- आज के दिन नौकरी में अधिकारियों को दिक्कत करनी पड़ सकती है।व्यापार में लाभ होगा।आज आपको काम करने की जरूरत है।जीवन साथी की बातों को आज इग्नौर ना करें।मन को शांत रखने के लिए योग जरूर करें।
मीन राशि :- आज के दिन किसी अपरिचित की बातों में ना आएं।धन लाभ के योग है।व्यापार में आज फायदा होगा।रिश्तेदारों से आज बातचीत करें।कोर्ट कचहरी के मामले आपके सुलझेंगे।मानसिक तनाव की स्थिति दिन भर बनी रहेगी।शाम को परिवार के साथ समय बिताएंगे।