कमजोर, असहाय और गरीब की सेवा करना ही सर्वोच्च सेवा: मुशीर खान तरीन

Uttar Pradesh टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति

लव इंडिया, संभल। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए गए। इस मौके पर मुशीर खान तरीन ने कहा कि कमजोर असहाय और गरीब की सेवा ही सर्वोच्च सेवा है।

शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे तथा मरीजो को फल वितरण कर प्रियंका एवं स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया और प्रियंका गांधी की दीर्घायु की कामना की प्रियंका गांधी जी देश की करोड़ों दिलों की धड़कन है। लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी का स्वरूप देखते हैं। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में उभर कर इस देश की राजनीति को नए आयामों पर लेकर जाएंगी।

इस अवसर पर मुशीर खान तरीन, आरिफ तुर्की, आरिफ तनवीर, सुभानी, अकील अहमद, मौअजजम हुसैन, डॉक्टर सलाहुद्दीन, जीशान सिद्दीकी, डॉक्टर मरगूब, अंजार आलम. रईस मसूदी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *