प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी: अखिलेश कुमार अग्रवाल

Uttar Pradesh टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

गवां (सम्भल)। रजपुरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर एंव ग्राम जहानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शांतिस्वरूप ने की।

मुख्य अतिथि अखिलेश कुमार अग्रवाल पूर्व चेयरमेन नगर पंचायत गवां रहे। कार्यक्रम में अखिलेश कुमार अग्रवाल ने भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं को जनता को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने विकसीत भारत बनाने के लिए ग्रामीणों को शपथ दिलाई गयी और ग्रामीणों से अपने अपने घर पर एक एक गाय बांधने का संकल्प दिलाया।

ग्राम प्रधान खुशीराम यादव ने विकासखंड रजपुरा के आये हुए अधिकारियों एंव कर्मचारियों तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का स्वागत फूलमाला पहनाकर किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान खुशीराम यादव, पूर्व चेयरमैन अखिलेश कुमार अग्रवाल गवां, विदेश सिंह यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *