Horoscope:6 मई को समय की अनुकूलता आपके पक्ष में, लाभ उठाएं

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

Horoscope: उत्तराखंड के जाने माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी बता रहे हैं कि 6 मई को समय की अनुकूलता आपके पक्ष में, लाभ उठाएं… लेकिन किस राशि के जातक के… यह जानने के लिए… अपनी राशि के अनुसार… अपना भविष्यफल पढ़िए जरूर…


मेष राशि :- आज के दिन भाई बंधुओं के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे।व्यापार व्यवसाय में आपके मन अनुसार लाभ होगा।वैवाहिक जीवन सुख में रहेगा।आवश्यक वस्तु समय पर मिलने पर मन आपका आज प्रसन्न रहेगा।नौकरी में आपको पावर मिलेगी।

वृषभ राशि :- आज भूमि वा भवन खरीदने का प्लान बनेगा।उन्नत के मार्ग पर आप आगे बढ़ेंगे।कृपया दुष्ट लोगों के साथ ना रहें।किसी बड़े काम में दिमाग लगाने का मन करेगा।आज का दिन लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि :- आज रचनात्मक कार्य में आपका मन लगेगा और आप सफल होंगे।किसी पार्टी पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम बनेगा।कारोबार में बढ़ोतरी होगी।भाइयों की हेल्प से आपके कार्य आसानी से हो पाएंगे।नौकरी में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।

कर्क राशि :- आज मेहनत ज्यादा करना पड़ेगा।लाभ के अवसर आपके हाथ आ सकते हैं।आज किसी से भी हंसी मजाक करने से बचें।नौकरी में अधिकारी आपको परेशान कर सकते हैं।व्यापार में आपके मन के अनुसार आज लाभ प्राप्त नहीं होगा।

सिंह राशि :- आज आप सामाजिक प्रतिष्ठा को प्राप्त करेंगे।व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति कम रहेगी।धन प्राप्ति आसानी से हो पाएगी।सभी काम समय पर होने से आज आपका मन खुश रहेगा।पारिवारिक चिंता में कमी आ सकती है।

कन्या राशि :- आज के दिन पुराने साथियों तथा रिश्तेदार से आपको हेल्प प्राप्त होगी।मान सम्मान आज आपका बढ़ेगा।किसी नए उपक्रम को ओपन करने पर आप विचार करेंगे।लंबी यात्रा के योग हैं।व्यापार व्यवसाय में आज ग्राहक आपसे खुश रहेंगे।

तुला राशि :- आज नया वस्त्र और आभूषण आप खरीद सकते हैं।विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।अपने कार्यों से लोग संतुष्ट रहेंगे।प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण आपके आसपास बना रहेगा।कारोबार में लाभदायक स्थिति आपके लिए बनेगी।नौकरी में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक राशि :- आज के दिन खर्च ज्यादा होगा।शत्रुओं से सावधान रहते हुए अपना कार्य करें।कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार करें।काम में आज मन नहीं लगेगा।व्यापार व्यवसाय में लाभदायक प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं।परिवार में सुख शांति हेतु आप प्रयासरत रहेंगे।

धनु राशि :- आज के दिन पुराना पैसा आपको प्राप्त हो सकता है।यात्रा में जाना पड़ सकता है।समय की अनुकूलता आपके पक्ष में है।जिसका लाभ उठाएं।पारिवारिक हेल्प से प्रसन्नता बनी रहेगी।कोई भी कार्य करने में ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं।

मकर राशि :- नए प्लान के साथ आज आप कार्य कर सकते हैं।आपके कार्यों के बनने से आपके मन में आज प्रसन्नता रहेगी।कारोबार में आज बड़ी डील आप कर पाएंगे।शेयर मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।किस्मत का साथ मिलेगा।

कुम्भ राशि :- आज आध्यात्मिक रुचि रहेगी।किसी स्थान पर आप देव दर्शन कर पाएंगे।मित्रों की हेल्प से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।मन आज आपका प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि :- आज के दिन वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।कारोबार में लाभ की स्थिति पर आप पहुंच पाएंगे।निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।आज दिन भर काम की अधिकता के कारण थकान व कमजोरी आपको रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *