CMS छात्रा अनुप्रिया अग्रवाल बनी चार्टड एकाउन्टेन्ट

Uttar Pradesh

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) की मेधावी छात्रा अनुप्रिया अग्रवाल ने चार्टड एकाउन्टेन्सी (सी.ए.) की फाइनल परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के तीन अन्य छात्रों शाश्वत पाण्डेय, रवि लालवानी एवं आदित्य बंसल ने सी.ए. फाउण्डेशन कोर्स में सफलता अर्जित की है। ये परीक्षायें इन्स्टीट्यूट आफ चार्टड एकाउन्टेन्ट्स ऑफ इण्डिया के तत्वावधान में आयोजित हुई। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है।

शर्मा ने बताया कि अनुप्रिया ने अपनी इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। एक अनौपचारिक वार्ता में अनुप्रिया ने कहा कि हिम्मत, साहस व धैर्य से कठिन से कठिन कार्य भी संभव है। उन्होंने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि कभी-कभी कठिन परिस्थितियों में मन निराशा भर जाताी है परन्तु स्वयं पर विश्वास रखें और धैर्य व कठिन परिश्रम से आप अवश्य ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

शर्मा ने बताया कि अनुप्रिया ने कक्षा-2 से 12वीं तक की लगभग सम्पूर्ण शिक्षा सी.एम.एस. से प्राप्त की है एवं 12वीं की परीक्षा सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) से 93.50 प्रतिशत से उत्तीर्ण की। लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.काम करने के उपरान्त इन्होंने गुड़गांव स्थित लंदन की एक कम्पनी में कार्य करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखी और अपनी मेहनत व लगन से सी.ए. की परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता अर्जित की। अनुप्रिया के पिताजी हिन्दुस्तान कन्स्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर हैं एवं माताजी कम्प्यूटर विशेषज्ञ हैं।

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने अनुप्रिया की उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके अत्यन्त उज्जवल भविष्य की कामना की।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *