उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम के अनंत अग्रवाल और अनंत मनि गर्ग बने सदस्य
लव इंडिया, सम्भल । ऊर्जा विभाग ने विद्युत वितरण खंड सम्भल क्षेत्र की उपभोक्ता व्यथा निवारण फोरम का गठन कर दिया हैं जिसमें एक अध्यक्ष व तीन सदस्यों को बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग की अधिसूचना जिसमें जिले की उपभोक्ता व्यथा फोरम का गठन किया जाना था। जिसके अनुपालन में पश्चिमांचल विद्युत वितरण फोरमका गठन करते हुए उपभोक्ताओं के हितार्थनगर के राम विहार कॉलोनी निवासी अनंत अग्रवाल व मौहल्ला ठेर निवासी अनंत मनि गर्ग को सदस्य मनोनीत किया गया है, जबकि ई. योगेन्द्र सिंह खंड प्रभारी को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा नगर के मियां सराय निवासी सदर विधायक पुत्र फैज़ इकबाल को प्रोज्यूमर सदस्य मनोनीत किया है। फोरम का गठन होने से इसमें उपभोक्ताओं को बड़ी मदद मिलेगी।