चंदौसी की चेयरमैन बनने के बाद पहली बार मायके पहुंची लता वार्ष्णेय, भव्य स्वागत

Uttar Pradesh खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया, संभल। मानव अधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा परी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं व्यापारी नेता नवरत्न वार्ष्णेय महिला शक्ति संगठन की दीपा वार्ष्णेय के निवास हयातनगर और सरायतरीन में चंदौसी की नवनिर्वाचित चेयरमैन लता वार्ष्णेय चेयरमैन बनने के बाद प्रथम बार अपने मायके पहुंची जहां अपनी माता महेश्वरी देवी व अन्य रिश्तेदारों का आशीर्वाद लिया। क्षेत्र के लोगों ने साथ में आए चेयरमैन पति अखिलेश खिलाड़ी का भी भव्य स्वागत किया।

नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में विजयी हुई पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय अपने मायके सरायतरीन पहुंची। यहां पहुंचने पर सर्वप्रथम उनके अपने घर परिवार के लोगों सहित सरायतरीन के निवासियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। ढोल नगाड़ों से और फूल मालाओं से स्वागत पर लता वार्ष्णेय और उनके पति अखिलेश खिलाड़ी अत्यंत प्रसन्न नजर आए।

सरायतरीन की निवासी निर्दलीय प्रत्याशी लता वार्ष्णेय को चंदौसी में मिली इस जीत पर उपस्थित लोगों ने उनके पति द्वारा समाज सेवा में किए गए कार्यों का परिणाम बताया।

लता वार्ष्णेय ने इस अवसर पर कहा कि उनके पति अब से नही लगभग पच्चीस वर्षों से समाज सेवा में लगे रहे, लोगों के बीच रहकर उनके सुख दुख में काम आए, गरीबों को सहारा दिया। उनके पति अखिलेश खिलाड़ी ने लोगों के दिलों में जगह बनाई जिसके फलस्वरूप जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर नगर पालिका चंदौसी का चेयरमैन बनाया। उन्होंने कहा की अब वह चंदौसी को चांद सी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।

इसके बाद लता वार्ष्णेय अपनी बहन और महिला शक्ति संगठन की अध्यक्षा दीपा वार्ष्णेय के निवास पर पहुंची जहां संघटन की महिलाओं और अन्य लोगों ने भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर दीपा वार्ष्णेय ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमे लोगों ने अपने विचार भी रखे।

इसके उपरांत सभी ने भोजन किया।इस अवसर पर नीरज बजाज, नवरत्न वार्ष्णेय, सोनू शशांक, सीमा आर्य, कल्पना गुप्ता, शालिनी रस्तोगी, अरविंद टंकी, शिव कुमार गुप्ता, ललित, राहुल, उमंग, महावीर प्रसाद, अतुल माहेश्वरी वार्ष्णेय पूनम वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *