संभल पालिका परिषद के लिए पारुल संभव भाजपा प्रत्याशी
लव इंडिया, संभल। संभल नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद की प्रत्याशी हयात नगर निवासी भाजपा हयात नगर मंडल अध्यक्ष गणेश शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती पारुल शर्मा को सिंबल कमल का फूल भारतीय जनता पार्टी का चिन्ह कमल का फूल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संभल पालिका के लिए भूपेंद्र चौधरी के द्वारा पारुल शर्मा को नगर पालिका परिषद संभल से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट आवंटन किया गया।
पारुल शर्मा को भाजपा के चिन्ह कमल के फूल का सिंबल देकर चुनाव लड़ने की जैसे ही संभल क्षेत्र में खबर फैल गई। उससे भाजपाई गदा गद हो गए और अन्य समाज के लोग भी फूले नहीं समाए तथा नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद कि भाजपा प्रत्याशी पारुल शर्मा के घर पर उन्हें बधाइयां देने वाले लोगों का तांता लग गया और उन्हें ईश्वर वह अल्लाह ताला की लोग दुआएं भी देने लगे।
सैयद शान अली निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दुआ देते हुए कहा अल्लाह पाक आपको कामयाबी दे आप अच्छे मतों से विजय प्राप्त करें। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश अटल विपिन वार्ष्णेय सैयद शान अली दीपक आर्य सप्लाई विभाग नमन शर्मा कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।