CMS छात्रों ने किया मानवीय कार्य, जरूरतमंदों को बाँटे कंबल व गर्म कपड़े

Uttar Pradesh

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के सभी 18 कैम्पस के छात्र-छात्राओं ने एहसास फाउण्डेशन के साथ मिलकर एक मानवीय कार्य कर यह सिद्ध कर दिया है कि सी.एम.एस. छात्र न केवल पढ़ाई में अपितु सामाजिक व मानवीय कार्यो में भी अग्रणी है। सी.एम.एस. छात्रों ने इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल व गर्म कपड़ों का वितरण कर एक मिसाल पेश की है। सर्द रात में खुले आसमान के नीचे सो रहे लोगों ने कम्बल पाकर राहत की सांस ली और इस पुनीत कार्य हेतु खुले दिल से छात्रों को आशीर्वाद दिया। कंबल व गर्म कपड़ों के वितरण के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया गया। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। शर्मा ने बताया कि इस चैरिटी ड्राइव के अन्तर्गत सी.एम.एस. कानपुर रोड, आर.डी.एस.ओ., आनन्द नगर एवं स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने चारबाग रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्रों में कंबल वितरण किया जबकि सी.एम.एस. महानगर व इन्दिरा नगर कैम्पस के छात्रों ने गोल मार्केट, सी.एम.एस. अशर्फाबाद, चौक एवं राजेन्द्र नगर (प्रथम) कैम्पस के छात्रों ने मेडिकल कालेज चौराहे पर गरीब व जरूरतमंदों की मदद की। इसी प्रकार, सी.एम.एस. अलीगंज, राजाजीपुरम व राजेन्द्र नगर कैम्पस के छात्रों द्वारा परिवर्तन चौक पर जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस के छात्रों द्वारा गोमती नगर क्षेत्र में चैरिटी ड्राइव आयोजित की।
सी.एम.एस. संस्थापिका व प्रख्यात शिक्षाविद् डा.भारती गाँधी एवं संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रों को इस नेक कार्य हेतु बधाई दी है।

(हरि ओम शर्मा)
मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *