भाजपा हिंदुओं को डरा रही और मुसलमानों को गुमराह कर रही सपा: हाजी रिजवान कुरैशी

Uttar Pradesh

मुरादाबाद। कांग्रेस के नगर विधानसभा 28 के प्रत्याशी हाजी रिजवान कुरैशी के चुनाव कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रभारी विधायक राजेश कुमार मिश्रा एवं प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने कहा हैै कि भाजपा हिंदुओं को डराकर और सपा मुसलमानों को गुमराह करके वोट हासिल करना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस भाईचारे और सदभाव फैलाकर सभी का विकास करने में विश्वास रखती है।

महिलाओं व युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

प्रत्याशी रिजवान कुरैशी ने कहा कि आजादी से अब तक कांग्रेस ने सेकुलरिज्म की बात की है। यहां ना कोई हिंदू है ना कोई मुस्लिम है ना कोई शक है ना कोई डर। कांग्रेस का मानना है कि हम सब एक हैं और सभी को साथ लेकर चलने में देश व प्रदेश का भला होने वाला है। उन्होंने कहा के आरएसएस व भाजपा हिंदू की बात करती है सपा मुसलमानों को बरगला कर वोट लेती है। खास बात यह हैै कि दोनों में कोई भी पार्टी किसी को भागीदारी नहीं देती। हाजी रिजवान कुरैशी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने हिंदू की बात तो बहुत की है, लेकिन आज तक हिंदू कि नहीं कोई काम नहीं किया। यही हाल है समाजवादी पार्टी का, उन्होंने मुसलमानों की बात की है लेकिन आज तक मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेसी एक ऐसी पार्टी है जिसने सबको साथ लेकर चलने का काम किया है। यहां हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब एक गुलदस्ते के फूल हैं।

कांग्रेस करती है विकास की बात

हाजी रिजवान ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं, बेरोजगारों, युवाओं, किसानों, दलितों व पिछड़ों के लिए तमाम घोषणाएं की हैं। कांग्रेस से राजनीति को हिंदू-मुसलमान के दलदल से निकालकर विकास की तरफ मोड़ा है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की घोषणाओं के बाद सभी दलों में महिलाओं को अधिकार देने की चर्चा शुरू हुई है। कांग्रेस से चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को दिए हैं और सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में भी 40 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा युवाओं के लिए बीस लाख नौकरी कांग्रेस ने ढूंढ ली हैं और सरकार बनते ही नौकरियां खोल दी जाएंगी। इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *