देश की रक्षा हेतु अधिक से अधिक आधुनिक शस्त्रों का भंडारण करे सरकार और सीमा सुरक्षा बल व तीनों सेनाओं को ओर मजबूत करें: डॉ. रामेश्वर दयाल तुरैहा

Uttar Pradesh तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। तुरैहा कश्यप विकास समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क सिविल लाइन में विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया गया।

इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरेहा ने कहा कि आज हमारे देश की सीमाओं को चारों ओर से दुश्मन देशों से खतरा है। चीन कई किलोमीटर तक हमारे देश में घुस आया है। ऐसे में हमारे देश की सरकार को चाहिए कि वह अपने देश की रक्षा हेतु अधिक से अधिक शस्त्र भंडारण करें। सीमा सुरक्षा बल व सेना आदि को मजबूत करें।

इस दौरान, शस्त्र पूजन कार्यक्रम में योगेश तुरेहा, रामचंद्र मेहरा, प्रदीप कश्यप राजपूत, मास्टर दिग्विजय सिंह कश्यप, डॉक्टर यशवीर सिंह, डॉक्टर राजकुमार कश्यप टीटू कश्यप,संजीव कश्यप,डॉ मुकेश कश्यप,राजकुमार तुरैहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *