गरीब बेसहारा लड़कियों के शादी एवं पढ़ाई खर्च में भागेदारी का लिया संकल्प

Uncategorized

संभल में महिला उत्थान समिति की पदाधिकारी ममता वार्ष्णेय के निवास आनंद विहार कॉलोनी में महिला उत्थान समिति की पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से महिला उत्थान समिति की सभी महिलाओं ने एक सुर में निशुल्क समाज सेवा करने का बीड़ा उठाया।

बैठक में चर्चा करते हुए सभी महिलाओं ने किसी भी धर्म समाज की गरीब बेसहारा लड़कियों के शादी एवं पढ़ाई में होने वाले खर्च में अपनी सामर्थ से ज्यादा हर चीज उठाने की भागीदारी का संकल्प लिया।

इस दौरान समिति की प्रत्येक महिला सदस्य ने पेड़ लगाकर स्वच्छ वातावरण को दूषित होने से बचाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान महिला उत्थान समिति की सभी पदाधिकारी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *