शास्त्रीय संगीत महाकुम्भ- 2023 की तैयारी पूर्ण

Uncategorized

लव इंडिया, मुरादाबाद। महानगर मुरादाबाद के इतिहास में पहली बार आयोजित शास्त्रीय संगीत महाकुम्भ का आयोजन राही होटल, देहली रोड पर रविवार 9 जुलाई 2023 को सायं 5 बजे से शासन-प्रशासन के वरिष्ठ विभूतियों के कर कमलों से होगा। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य धीरशान्त दास अर्द्धमौनी ने बताया कि गायन-वादन एवं कत्थक नृत्य के संगम की यह दुर्लभ प्रस्तुति होगी। वरिष्ठ गुरुओं के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में उच्च स्तरीय मंचन रहेगा। प्रवेश के लिए पास की निःशुल्क व्यवस्था है।

शास्त्रीय संगीत की विलक्षण प्रतिभाओं एवं असाधारण व्यक्तित्वों के महाकुंभ में सर्व श्री बृजगोपाल व्यास, रुक्मणी खन्ना, विनीत गोस्वामी, बालसुन्दरी तिवारी, पं० राजकिशोर शास्त्री, ज्ञान चन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, विनय निगम, रागिनी कौशिक, इन्दर कुमार कत्थक, राधेश्याम, लोकेश हिरवे, राम मोहन सिंह आदि विभूतियों को “संगीत रत्न महा विभूषण सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में समाज के भामाशाहों एवं समाजसेवियों को भी प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया जायेगा। जिन्होंने समाज को संगीत, शिक्षा, चिकित्सा एवं विभिन्न क्षेत्रों में महान योगदान दिया है। कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन, वन्दना, स्वागत गान, कत्थक, रागों का गायन एवं तबला वादन का विशेष आकर्षण रहेगा। ऐसी दिव्य प्रस्तुति के लिए जनमानस में अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है।

महाकुम्भ के निमित्त आयोजित बैठक में विधायक रितेश गुप्ता जी, मेयर विनोद अग्रवाल जी, करनवीर सिंह, राजेश भारतीय, प्रणित गुप्ता, नन्दिनी अग्रवाल, राजेश रस्तोगी, आशुतोष आदित्य, विभोर गुप्ता, चन्द्रभान सिंह, कंचन चौहान, डा० गिरीश अग्रवाल, मनीष पोपली, अरविन्द महाराज, प्रशान्त शंकर, पं० राजकिशोर शास्त्री, अजय कट्टा, दारा रस्तोगी, राजीव सिंह, सन्तोष भटनागर, अमित गुप्ता, सुमित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल आदि ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *