यूपी भाजपा के चौ.भूपेंद्र सिंह बने अध्यक्ष, जानिए अब तक का राजनीतिक सफर

India Uttar Pradesh युवा-राजनीति

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद /लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी नेपंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह घोषणा अब से कुछ देर पहले ही की गई है। भाजपा मुख्यालय के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में वर्णन पत्र भी जारी किया है।

यूपी बीजेपी के नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का राजनीतिक सफर

मुरादाबाद। यूपी के नए बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखते हैं। यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं कि भूपेंद्र सिंह चौधरी के बारे में-किसान परिवार में जन्मभूपेंद्र चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था। भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की।वह आगे चलकर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर 1991 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। वह फिलहाल यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। वह बीजेपी के 2012 में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

1989 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े।

।1990 जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद रहे।

1994 में कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे ।

1995 में महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे।

1996 से 2000 जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे ।

1999 संभल से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे।

लंबे अरसे से चल रहा था मंथन

उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी भाजपा नेताओं के साथ कई बार की बैठकों में मंथन के बाद अध्यक्ष के नाम फाइनल हो गया है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष के नाम की लिस्ट कल तक जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि यूपी बीजेपी अध्यक्ष को लेकर भूपेंद्र सिंह चौधरी के नाम की घोषणा की जा सकती है। भूपेंद्र सिंह चौधरी को दिल्ली बुलाया गया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी आजमगढ़ दौरा छोड़कर दिल्ली को रवाना हुए हैं। बता दें, भूपेंद्र सिंह यूपी सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने मिशन 2024 की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का दायित्व चौधरी भूपेंद्र सिंह को सौपे जाने की तैयारी चल रही है। हो सकता है आपसे कुछ देर के बाद ही उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पद कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह को सौंप दिया जाए।

चौधरी भूपेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के हैं और वह जाट समाज से हैं। चूंकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों की चुनावी चौधराहट है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लगभग आधे से अधिक सीटों पर जाट समाज निर्णय भूमि में रहता है और अब तक की तमाम कोशिशों के बावजूद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति हाईकमान के मुताबिक नहीं रही है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी हाईकमान भी चिंतित है। और वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी स्थिति सुधारना चाहती है क्योंकि राष्ट्रीय लोक दल के साथ साथ भारतीय किसान यूनियन का भी इस क्षेत्र में वर्चस्व है।

इसी के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने चौधरी भूपेंद्र सिंह को उस समय लखनऊ तलब किया जब वह आजमगढ़ में सरकारी दौरे पर थे। चौधरी भूपेंद्र सिंह मौजूदा दौर में योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं और अभी तक उनके ऊपर किसी तरह का कोई दाग भी नहीं लगा है।

यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में ऐसे व्यक्ति पर दांव खेलना चाहती है जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पकड़ रखता हो और मिशन 20 24 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लोकसभा की सभी सीटों पर भगवा को फहरा दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *