नीट यूजी 2022 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस तरह करें डाउनलोड

India Uttar Pradesh Uttarakhand शिक्षा-जॉब

Umesh Love Turaiha, loveindia : इसी 17 जुलाई 2022 को होने वाली नीट यूजी 2022 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मंगलवार को जारी हो गए। अब यह परीक्षा 17 जुलाई अर्थात रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित होगी।

नीट यूजी 2022 एडमिट कार्ड का लिंक हुआ एक्टिवेट

नीट यूजी 2022 एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिवेट हो गया है। अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बिना एडमिट कार्ड नहीं होगी एग्जाम हॉल में एंट्री

NEET UG 2022 की परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की जानी है। छात्र कृपया ध्यान दें कि परीक्षा के लिए उन्हें एग्जाम हॉल में अपना एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा। इसके बिना उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

-सबसे पहले नीट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

– अब होमपेज पर, ‘Download Neet UG 2022 Admit Card 2022’ लिंक पर क्लिक करें- आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे – आवेदन संख्या और जन्म तिथि।

– आपका NEET UG 2022 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

– प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंआउट लें।

18 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में होंगे शामिल

इस साल NEET UG परीक्षा में बैठने के लिए कुल 18,72,341 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इन सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड आज सुबह 11:30 बजे जारी कर दिए गए। एनटीए 17 जुलाई को एनईईटी यूजी 2022 को पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *