प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई अपनी वॉक इन क्लोजेट की झलक

India International बॉलीवुड

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री हैं, जो हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी के छोटे-बड़े पल अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बैग और फुटवियर कलेक्शन की झलक दिखाई है। फैंस उनके इस कलेक्शन की तारीफ कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कई फोटोज शेयर किए हैं। इन फोटो में वह काफी कूल नजर आ रही हैं। उनका लुक भी काफी बढ़िया है। उन्होंने वाइट कलर के क्रॉप टॉप के साथ डेनिम जैकेट और ग्रीन लोअर पहना है। फैंस भी उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने ये फोटोज अपना हेयर वॉश कराने के बाद अपने बालों को लेकर पोस्ट किए थे। अभिनेत्री की यह मिरर सेल्फी है, जिसमें उनका पूरा फुटवियर कलेक्शन दिखाई दे रहा है। यह उनकी वॉक इन क्लोजेट के पास ली गई तस्वीर है, ऐसे में फैंस का ध्यान उनके महंगे फुटवियर और बैग पर चला गया।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता के साथ भी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने छोटी बच्ची हैं और उन्हें उनके पिता ने गोद में उठाया हुआ है।। वह अपने पिता के बेहद करीब थीं। उनके पिता का 2010 में निधन हो गया था। वह अक्सर ही अपने पिता के साथ फोटो शेयर कर उन्हें याद करती रहती हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘डैडी लिटिल गर्ल’। आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी की मदद से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया है। वह अभी अपने परिवार के साथ ही समय बिता रही हैं। वहीं, प्रियंका की बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘जी ले जरा’ में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *