अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की महिला हितग्राही हुई लाभान्वित

India

बालोद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिले की महिला हितग्राही लाभान्वित हुई है। संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर जनमेजय महोबे और जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव ने श्रम विभाग की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ के तहत महिला हितग्राहियों को सामग्री व चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना के अंतर्गत 09 महिला हितग्राही को सिलाई मशीन प्रदान कर लाभान्वित किया गया। लाभान्वित होने वालों में ग्राम नर्रा की तुमेश, ग्राम ठेकवाडीह की रूखमणी, दामिनी बाई, डामिनी बाई, ग्राम खुटेरी की बसंती बाई, कुंदनी सोनकर, ग्राम कलंगपुर की हेमिन बाई, सुनीता और किरण बाई शामिल है। मुख्यमंत्री सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के अंतर्गत 09 महिला हितग्राही को सुरक्षा उपकरण प्रदान कर लाभान्वित किया गया। लाभान्वित होने वालों में ग्राम कलंगपुर की अमरौतिन, हेमिन बाई, सुनीता साहू, किरण बाई, ग्राम खुटेरी की कुंदनी सोनकर, ग्राम सांकरा की महेश, टोमिन, बालोद की महेश्वरी और अशोक शामिल है। भगिनी प्रसूति सहायता योजना के अंतर्गत 05 महिला हितग्राही को 20-20 हजार रूपए का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया गया। लाभान्वित होने वालों में ग्राम सोहपुर की द्रोपती बाई, ग्राम मेड़की की साधना साहू, ग्राम सांकरा की टोमीन साहू, ग्राम देवरी की राजेश्वरी सेन और ग्राम मरकाटोला की सोनबती साहू शामिल है।

कलेक्टर ने दो दिव्यांग महिला हितग्राहियों को स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान कर लाभान्वित किया। लाभन्वित होने वालों में ग्राम सिवनी की हिरमोतिन निषाद और ग्राम पर्रेगुड़ा(बघमरा) की फुलकंुवर निषाद शामिल है। इस अवसर पर श्रम पदाधिकारी  संजय सिंह और समाज कल्याण विभाग के उप संचालक  नदीम काजी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *