राहुल गांधी बोले: यह चुनाव दो विचारों की लड़ाई, कांग्रेस संविधान बचाने तो भाजपा खत्म करने के लिए लड़ रही
राहुल ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ 22 से 25 अमीर लोगों की सरकार है लेकिन अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आती है तो हमारी सरकार आम नागरिकों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के लिए काम करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक के दौरे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है, जो संविधान के लिए लड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा है, जो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर जोर डालते हुए उन्होंने कहा कि अगर इंडी गठबंधन केंद्र में सरकार बनाती है वह आम आदमियों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की सरकार होगी