पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- श्री राम मंदिर के बाद अब गंगा के अस्तित्व पर भी उठा रहे सवाल, जनता सिखाएगी की सबक

India Uttarakhand खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

Lok Sabha Elections 2024: लव इंडिया, ऋषिकेश: लोकसभा चुनाव 2024 की आचार संहिता लगने के बाद गुरुवार को यह दूसरा मौका था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईडीपीएल खेल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री राम मंदिर के बाद अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर सवार उठा रही है। जनता इन सबक जरूर सिखाएगी। कहा कि हमें विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गरंटी है।

आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक बनी हैं: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। पूर्व सैनिकों को एक लाख पूर्व सैनिकों को 100000 करोड़ रुपए से ज्यादा उनके बैंक खातों में पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक हैं।

तब सेना के पास बूट नहीं होते थे, अब हम घर में घुसकर जवाब दे रहे- मोदी

पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार। देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने फायदा उठाया है। तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे। अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। तब सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे। अब सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है।

कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है: मोदी

पीएम ने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत की विरोधी है। कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैँ। ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया। अदालत में भी रुकावटें डाली। लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने उनके सारे गुनाह माफ करके घर जाकर निमंत्रण दिया, लेकिन उन्होंने इस अवसर का भी तिरस्कार कर दिया। हिंदू धर्म में जो शक्ति है इस कुरीति का नाश करेगी। उसे पूरा नहीं होने देंगे। कहा कि अब कांग्रेस गंगा के अस्तित्व पर सवाल उठा रही है। लेकिन जनता उन्हें सबक जरूर सिखाएगी। हमें विकसित भारत के संकल्प का सपना पूरा करना है तो कमल खिलाने होंगे। बाकी काम करना मेरी गरंटी है।

पीएम मोदी ने गिनाए सरकार के काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गढ़वाल हो या कुमाऊं माताओं बहनों का समय लकड़िया लाने और चूल्हे पर काम करने में बीत जाता था। हमने घर घर सिलिंडर पहुंचाया। जल जीवन मिशन पर भी काम हुआ है। आज स्थिति बदल गई है। आज उत्तराखंड में दस में से नाै परिवारों के घर में नल से पानी आ रहा है। राशन और सामान के लिए भी दिक्कत नहीं। मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज की सुविधा दी है। कहा कि धामी और उनकी सरकार इस पर बहुत मेहनत से शानदार काम कर रही है।

आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक बनी हैं: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मोदी सरकार ना होती तो वन रैंक वन पेंशन कभी लागू ना होता। पूर्व सैनिकों को एक लाख पूर्व सैनिकों को 100000 करोड़ रुपए से ज्यादा उनके बैंक खातों में पहुंचा दिए हैं। कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमा पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं बना पाई। आज सीमाओं पर सड़कें चकाचक हैं।

तब सेना के पास बूट नहीं होते थे, अब हम घर में घुसकर जवाब दे रहे: मोदी

पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में गूंज है फिर एक बार मोदी सरकार। देश की जनता ने पूर्ण बहुमत वाली सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर सरकार रही है। दुश्मनों ने फायदा उठाया है। तब भारत में आतंकवाद ने पैर पसारे थे। अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। तब सेना के पास अच्छे बूट तक नहीं होते थे। अब सेना हाईटेक तरीके से काम कर रही है।

युवाओं से कहा घर घर जाकर मेरी राम राम कहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरा एक पर्सनल काम है, आप करोगे? राम नवमी आने वाली है। गांव-गांव जाकर मेरी तरफ से देवता के आगे माथा टेककर प्रणाम करना है। हर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को कहना मोदी जी ऋषिकेश आए थे, उन्होंने आपको राम-राम भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *