Horoscope: 17 मार्च को क्या रहेगी आपके ग्रहों की चाल, शुभ-अशुभ, जानने को पढ़िए अपना राशिफल

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

मेष राशि :- आज का दिन अच्छा निकलने वाला है।कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।संतान के विवाह की योजना सफल हो सकती है।जीवनसाथी से नाराजगी होने की संभावना है।वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है।व्यापार आज अच्छा रहने की उम्मीद है।अकस्मात धन लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि :- आज के दिन परिवार में कुछ जरुरी विचार-विमर्श संभव है।बड़ों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।आज आपके दुश्मनों को मजबूती मिलने की संभावना है।कानून से जुड़े मामलों में सफलता के योग बन रहे है।पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की राय अहम साबित हो सकती है।

मिथुन राशि :- आज का दिन धन लाभ के लिहाज से अच्छा रहने वाला है।आर्थिक स्तिथि में पहले के मुकाबले सुधार होने की संभावना है।किसी से उधार लिया हुआ धन समय से देने का लाभ दिखाई देगा।व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है।विद्यार्थियों को परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार है।

कर्क राशि :- आज का दिन आर्थिक स्तिथि को लेकर बेहतर निकलने की संभावना है।लंबे समय से चल रही धन की जरुरत आज ख़त्म होगी।परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में जाने की योजना बन सकती है।पुराने मित्रों से मुलाक़ात हो सकती है।विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह राशि :- आज नौकरी और व्यापार में किसी गंभीर समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।दूसरे लोगों की भावनाओं का सम्मान करने से आत्म संतुष्टि मिलेगी।विवाह योग्य जातकों को आज अच्छे प्रस्ताव मिल सकते है।रोजगार ढूढ़ रहे जातकों को आज सफलता मिल सकती है।स्वास्थय का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि :- आज विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है।परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थय को लेकर चिंता हो सकती है।भागदौड़ के दौरान अत्यधिक व्यय की संभावना बन रही है।कार्यक्षेत्र में महिला सहकर्मियों का साथ पूरा मिलेगा।तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों के दिन सफलता से भरा रहने वाला है।

तुला राशि :- आज का दिन शांति से निकलने की पूरी उम्मीद है।घर के पुराने रुके हुए काम करने का आज अच्छा दिन हैं।आज कुछ बड़े लोगों से मुलाक़ात संभव है।प्रॉपर्टी खरीदने की योजना में थोड़ी सिरदर्दी हो सकती है।आज आर्थिक स्तिथि मजबूत रहने की संभावना है।वाणी पर नियंत्रण रखने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि :- आज व्यवसाय के लिए किसी से सलाह लेने की जरुरत पड़ सकती है।किसी पर आंख बंद कर भरोसा करने से खुद का नुकसान कर सकते है।आज सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है।महिला मित्रों के साथ समय निकलेगा।लव लाइफ में भी आज दिन अच्छा रह सकता है।

धनु राशि :- आज का दिन प्रॉपर्टी खरीदने की योजना में निकल सकता है।आज आपका खर्च जरुरत से अधिक हो सकता है।वैवाहिक जीवन सुखमय बीतने की संभावना है।आज आपको पुरानी देनदारियों से छुटकारा मिल सकता है।आज आप अपने व्यापार में नई योजनाओं को लेकर व्यस्त रह सकते है।

मकर राशि :- आज धन के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरुरत रहेगी।किसी को पैसे उधार देने से बचें,क्योंकि उसके अटकने की संभावना काफी अधिक है।संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है।आज किसी मांगलिक कार्य में शिरकत कर सकते है।पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात के योग बन रहे है।

कुंभ राशि :- आज का दिन सफलता के योग बना रहा है।धन निवेश की योजना सफल हो सकती है।विरोधियों की वजह से थोड़ा मानसिक तनाव मिल सकता है।घर से निकलने से पहले अपने इष्टदेव का ध्यान करने से दिन अच्छा निकलेगा।आज का दिन धार्मिक कार्यों में निकलने की संभावना बन रही है।

मीन राशि :- आज का दिन कई कार्यों में सफलता दिलवा सकता है।प्रॉपर्टी खरीदने की योजना में सफलता मिल सकती है।पीहर पक्ष से महिला जातकों को सम्मान मिल सकता है।व्यापार के सिलसिले में यात्रा के योग बन रहे है।जीवनसाथी का आज हर कार्य में सहयोग मिलेगा।माता-पिता का स्नेह बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *