Horoscope: 11 मार्च को महादेव का दिन, जानिए कृपा रहेगी किस-कस पर

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

Horoscope: 11 मार्च को महादेव का दिन है। वही इस सृष्टि के विनाशक हैं लेकिन भोले भी ऐसे हैं कि जरा सी आराधना पर खुश हो जाते हैं तो उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री द्वारा लिखित राशिफल में जनिए किस-कस पर कृपा रहेगी महादेव की।


मेष राशि :- आज का दिन सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा।मामा पक्ष से आपको धन लाभ होने की संभावना हैं।नौकरी में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं।कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए अपने किसी काम को आसानी से कर पाएंगे।प्रेम जीवन में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।स्वास्थय बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि :- आज का दिन लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत हैं।क्रोध में आकर कोई फैसला लेने से आपको नुकसान होने की संभावना हैं।मेहनत और लगन से काम करने के परिणाम दिखाई देने लगेंगे।विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा परिणाम मिल सकते हैं।आज मौसम की वजह से हेल्थ चिंतित कर सकती हैं।

मिथुन राशि :- आज का दिन सफलताओं से भरा रहने वाला है।आपका दिल से किसी का भला करना,उसे स्वार्थ लग सकता हैं।किसी की कहासुनी बातों में आकर आपसी रिश्तों में दरार पैदाकर सकते हैं।किसी परिजन से शुभ सूचना मिल सकती हैं।किसी काम में लापरवाही करने से आपको नुकसान संभव हैं।

कर्क राशि :– आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा।करीबी प्रसन्न रहेंगे और मित्रों की संख्या में इजाफा होने की संभावना हैं।किसी महत्वपूर्ण फैसले में जीवनसाथी का सहयोग मिलने की पूरी उम्मीद हैं।मां की सेहत के चलते परेशान हो सकते हैं।व्यापार में पहले से अच्छा लाभ मिल सकता हैं।

सिंह राशि :- आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए फलदायी रहने वाला हैं।आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने से कई काम सफल होंगे।किसी मित्र के साथ चला रहा पुराना विवाद सुलझने के आसार हैं।घर में किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन में मन लगेगा।स्वास्थय को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि :- आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला हैं।निजी जीवन में चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी।घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता हैं।किसी अन्य के मामले में हस्तक्षेप करने से आपको ही खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी में खर्च कर सकते हैं।

तुला राशि :- आज के दिन मान सम्मान में बढ़ोतरी संभव हैं।राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को लाभ होता दिखाई दे रहा हैं।कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।खून के रिश्तों में मजबूती आने की संभावना हैं।प्रेम जीवन जी रहे जातकों का दिन अच्छा निकलेगा।स्वास्थय और व्यापार दोनों ही स्तिथि उत्तम रहेगी।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को लाभ होगा।कार्यक्षेत्र में मिल रही जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल रहेंगे।दिखावे के चक्कर में जरुरत से अधिक खर्च कर सकते हैं।सेहत को लेकर गंभीर रहे,मौसमी बीमारी घेर सकती हैं।

धनु राशि :- आज का दिन करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है।धन-धान्य में वृद्धि और व्यापार से जुड़े मामले सुलझने की उम्मीद हैं।परिवार में धन निवेश से बचें,अन्यथा नुकसान हो सकता हैं।रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही हैं।नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं।सेहत को लेकर कोई चिंता नहीं हैं।

मकर राशि :– आज का दिन पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में बेहतर होने की संभावना हैं।एक से अधिक स्त्रोतों से आय होने से प्रसन्न रहेंगे।सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को मान-सम्मान मिलेगा।कार्यक्षेत्र में आपको बड़प्पन रखना होगा।सेहत को लेकर गंभीर रहे,चिकित्सक से परामर्श लेना सही रहेगा।

कुंभ राशि :- आज का दिन सामान्य ही रहेगा।कुछ नए जनसंपर्को से लाभ की उम्मीद दिखाई देगी।कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की तारीफ के हकदार रहेंगे।धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।परिवार में मन मुटाव हो सकता हैं।रोजगार की तलाश पूरी होने की संभावना हैं।पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती है।

मीन राशि :- आज के दिन कारोबार में नई योजनाओं को लेकर काम करने से लाभ होगा।कार्यक्षेत्र में परिजनों की सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता हैं।कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जो तकलीफ देंगे।अपने जरुरी कार्यों को समय से पूरा करने का लाभ मिलेगा।वाहन चलाते समय जोखिम न उठायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *