अलीगढ़ कोतवाली में दरोगा के पिस्टल से चली गोली, महिला घायल, आरोपी फरार

Uttar Pradesh अपराध-अपराधी खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तेरी-मेरी कहानी

अलीगढ़ कोतवाली में दरोगा की पिस्टल से गोली चल गई। गोली महिला को लगी है, जिससे वह गंभीर घायल हो गई है। महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है, जहां पर चिकित्सक उपचार में लगे हैं। दरोगा मौके से फरार हो गया है। पुलिस दरोगा की तलाश में जुट गई है।

अलीगढ़ कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। वहां पर पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने आई महिला को गोली लगी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी महिला के उपचार के बारे में की जानकारी करने के लिए मेडिकल पहुंचे। आरोपी दरोगा मौके से फरार हो गया है। पुलिस टीम फरार दरोगा की तलाश में जुट गई है।

थाना कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में पर दरोगा की पिस्टल से अज्ञात कारण से गोली चली है। गोली पास खड़ी महिला को लगी, जिससे वह घायल हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने आदि वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

– कलानिधि नैथानी, एसएसपी, अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *