Horoscope: 19 फरवरी को महादेव की किस पर रहेगी कृपा

India International Uttar Pradesh Uttarakhand अपराध-अपराधी खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण बॉलीवुड युवा-राजनीति लाइफस्टाइल वीडियो शिक्षा-जॉब

19 फरवरी देवों के देव महादेव का दिन तो ऐसे में किस-किस पर रहेगी महादेव की कृपा… जानने के लिए पढ़िए अपना राशिफल…. जिसे लव इंडिया के पाठकों के लिखा है उत्तराखंड के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित संदीप आत्रेय शास्त्री जी ने

मेष राशि :- अपनी छवि बनाए रखने के लिए प्रयास करते रहें।सामाजिक दायरा बढ़ेगा,घर परिवार और अपने व्यवसाय में तालमेल स्थापित करेंगे।युवा वर्ग को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

वृषभ राशि :- सरकारी मामलों में परेशानी आ सकती है,आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।स्थितियों को समझें,क्रोध में कार्य को न बिगाड़ें।किसी अजनबी पर विश्वास करने से बचें,दोस्तों की मदद करनी पड़ेगी।

मिथुन राशि :- प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध खराब न करें,वाणी पर संयम रखें और नम्र बनें।नकारात्मकता को हावी न होने दें,राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है,दाम्पत्य जीवन सोहर्द्रपूर्ण रहेगा।

कर्क राशि :- वाहन सुख मिलने से आवागमन की परेशानी दूर होगी,संतान सुख की प्राप्ति होगी।आजीविका के साधन बढ़ेंगे,यात्रा के योग हैं, जो सुखद देंगे।रविवार को जीवनसाथी का सहयोग आगे बढ़ने में मददगार होगा।

सिंह राशि :- व्यावसायिक समस्या का अंत होगा,जीवन में किसी अपने की कमी महसूस होगी।अपने व्यक्तिगत काम को नजरअंदाज न करें,जीवनसाथी से संबंध में कटुता आ सकती है।

कन्या राशि :- सामाजिक और राजनीतिक दायरा बढ़ेगा,आप की लोकप्रियता बढ़ने से विरोधी सक्रिय होंगे।उधार दिया पैसा समय पर न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे,व्यवसाय विस्तार के लिए समय उपयुक्त हैं।

तुला राशि :- अपने हुनर को दिखाने का समय है,किसी विषय पर जानकारी प्राप्त करेंगे।घर परिवार में उचित सम्मान न मिलने से दुखी रहेंगे,अपने निजी कार्यों में दूसरे की राय लेने से बचें।

वृश्चिक राशि :- अपनी आदतों को बदलें,कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होगा।अपने कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे,अनजाने में हुई गलती का पछतावा होगा।विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

धनु राशि :- अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हों,चीजों को नजरअंदाज न करें,समय पर प्रतिक्रिया करें।संतों के मार्गदर्शन में कार्य पूरे होंगे,व्यापार में बदलाव का मन है जो देरी से पूरा होगा।

मकर राशि :- कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बनेगी।संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।व्यापार में आर्थिक लाभ के योग बनेंगे,कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है,आजीविका के लिए यात्रा करनी होगी।

कुंभ राशि :- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी,किसी के प्रति आकर्षित होंगे।खर्च की अधिकता रहेगी,वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है,आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

मीन राशि :- अपने उद्देश्य को पूरा करेंगे,अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है।संभल कर कार्य करें,मकान दुकान पर खर्च होगा।दोस्तों की मदद मिलने से कोई बड़ा काम हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *