किसान आंदोलन:दिल्ली कूच के ऐलान पर सात जिलों में 13 फरवरी तक इंटरनेट सेवाएं बंद

India खाना-खजाना खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति लाइफस्टाइल

लव इंडिया, हरियाणा। किसानों की दिल्ली कूच के चलते अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इंटरनेट सेवा रविवार सुबह 6 बजे से तीन दिनों तक बंद रहेगा। ये रोक रविवार सुबह 6 बजे से 13 फरवरी रात 11.59 तक जारी रहेगी।

इनेलो महासचिव अभय चौटाला ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इंटरनेट बंद करना अभिव्यक्ति की आजादी का हनन और लोकतंत्र की हत्या है। अपनी मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए तानाशाह हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कल से इंटरनेट बंद का फरमान जारी किया है। किसानों को रोकने के लिए प्रदेश जगह-2 सड़कों पर कीलें गाड़ी जा रही है।इंटरनेट बंद करना अभिव्यक्ति की आजादी का हनन और लोकतंत्र की हत्या है।

अपनी मांगों को लेकर किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए तानाशाह हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कल से इन्टरनेट बंद का फरमान जारी किया है। किसानों को रोकने के लिए प्रदेश जगह-2 सड़कों पर कीलें गाड़ी जा रही है।

अभय सिंह चौटाला-पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के पुत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *