नेता मेहंदी हसन पिछड़ा वर्ग कांग्रेस में प्रदेश सचिव बने
लव इंडिया, मुरादाबाद। नेता मेहंदी हसन को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर नेता मेहंदी हसन के समर्थको में ख़ुशी का इज़हार करते हुए उन्हें उनके निवास पर पहुंचकर मुबारकबाद दी।
लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश चेयरमैन मनोज यादव द्वारा ग्राम मुख़्तारपुर नवादा विधानसभा कांठ मुरादाबाद निवासी मेहंदी हसन को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश सचिव नेता मेहंदी हसन ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का एवं मुख्य तौर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव एवं प्रदेश चेयरमैन मनोज यादव आभार व्यक्त करता हूँ। प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर नेता मेहंदी हसन के समर्थको में ख़ुशी का इज़हार करते हुए उन्हें उनके निवास पर पहुंचकर मुबारकबाद दी।
ज्ञात हो कि नेता मेहंदी हसन ने विगत 2 अक्टूबर 2023 को मजलिस छोड़कर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी।