RSS का ब्रह्मवादिनी मातृ सम्मेलन मुरादाबाद में 17 को

India International Uttar Pradesh Uttarakhand खेल-खिलाड़ी टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति वीडियो शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, मुरादाबाद। RSS का ब्रह्मवादिनी मातृ सम्मेलन मुरादाबाद के मंगूपुरा स्थित कृष्ण बाल विद्या मंदिर में 17 दिसंबर को होगा। इसमें प्रख्यात वक्ता के तौर पर गुजरात से काजल हिंदुस्थानी, डॉ. सुमेधा, साध्वी जयंती भारती और महिला पायलट नम्रता चंडी आएंगी और महिला शक्ति को बदलते दौर में चुनौती, सुझाव, मुकाबला और राष्ट्र हित के लिए नारीशक्ति को जागरूक करेंगी।

यह जानकारी आरएसएस की विभाग महिला समन्वयक निवेदिता मित्तल, प्रांत प्रतिनिधि डॉक्टर मीनू महरोत्रा व विभाग सह संयोजिका सीमा शर्मा ने जानकारी दी। सम्मेलन का पूरा विवरण देते हुए विभाग सायोजिका निवेदिता ने बताया कि सभी महिलाओं के साथ होने वाले स्त्री विषयों पर संवाद स्थापित किया जायेगा। सम्मेलन का उद्देश्य पूरे राष्ट्र की महिलाओं की विभिन्न स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आह्वान करना रहा।

उन्होंने बताया कि “ब्रह्मवादिनी” महिला सम्मेलन 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने जा रहे महिला समन्वय की ओर से पूरे देश में प्रत्येक विभाग की ओर से सम्मेलन की योजना बनी है। यह सम्मेलन पूरे देश भर में आयोजित किया जा रहे हैं जिसका उद्देश्य महिला समन्वय के कार्यों को विभाग स्तर तक पहुंचना है। हमारा उद्देश्य विविध क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं से संपर्क करना उनको एकत्रित कर अपने विचार पहुंचाना महिला विषयक पर चिंतन और विचार विमर्श करना है। साथ ही उन्हें संगठित रूप का अनुभव करना है।

बताया कि भारतीय संस्कृति और भारत के उत्थान के लिए प्रत्येक मातृशक्ति चिंतन करें इस विषय को ध्यान में रखते हुए महिला समन्वय की ओर से “ब्रह्मवादिनी” मातृशक्ति सम्मेलन का आयोजन 17 दिसंबर को कृष्ण बाल विद्या मंदिर मंगूपुरा में किया जा रहा है जिसका उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक और वैचारिक कार्यों में भागीदारी को सुनिश्चित करना है। जिससे समाज और देश के विकास में महिलाओं की सहभागिता को बढ़ाया जा सके।

इस वार्ता में विभाग की सह संयोजिका सीमा शर्मा, राजुल, श्रीमती अल्पना गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, प्रिया जैन, मदालसा शर्मा पूजा चौहान, कशिश चौहान आदि उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *