इस बार कमल का फूल खिलेगा प्रत्येक जगह : भाजपा राज्यसभा सदस्य

India Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति

लव इंडिया, मुरादाबाद। नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की मोदी योगी के नेतृत्व को मजबूत करना पार्टी से जुड़े प्रत्येक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। सभी लोग संगठित होकर दिए नगर पालिका एवं नगर पंचायत पंचायत के अध्यक्षों को एवं सभासदों को जीत दर्ज कराएं। इस बार प्रत्येक जगह कमल का फूल खिलेगा।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मी सदैव कमल के फूल पर ही बैठकर आती है न तो हाथ के पंजे पर, न तो हाथी पर और ना ही साइकिल पर सवार होकर आती है। भाजपा गरीब असहाय तथा सर्व समाज के लोगों की पार्टी है। इसमें सभी का विकास तथा स्वाभिमान कायम रहता है।

राज्यसभा सांसद एवं जिला प्रभारी सुरेंद्र नागर ने जीत का मंत्र देते हुए कहा कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य उम्मीदवार परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाकर वार्ड के हर घर में संपर्क करें और लोगों का दिल जीते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से चल रही जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दें वार्ड की शिकायतों को सुनने और निराकरण करें।

कहा कि अपने वार्ड के मठ मंदिरों और धार्मिक आयोजनों में भी सक्रियता बरतें प्रत्येक भाजपाई इतिहास बनाने निकला है हमारा चुनाव राष्ट्रवाद का चुनाव होता है। हमें जातिवाद परिवारवाद से दूर रहते हुए राष्ट्रवाद के नाम पर कमल खिलाना होगा। हमें सत्ता पर बैठकर तपस्या करनी है। गरीबों मजदूरों कमजोर निर्मल पर के लोगों के आंसू पोछने हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को नाराज नहीं करना है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रभु राम का सेवक है। भाजपा हम सब की मां है, उसके लिए संयुक्त प्रयास जरूरी है।

जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिला सरकारी बैंक चेयरमैन चौधरी विजयभान सिंह, पूर्व विधायक राजेश कुमार चुन्नू, चौधरी हुकुम सिंह, दीपक गोयल, राजन विश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सैनी, हरज्ञान सिंह, गजेंद्र चौधरी, चकित चौधरी, ऋषि पाल सिंह, लवली यादव, विक्रांत चौधरी, अरुण पंडित और सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *