प्रदेश के इन 12 जिलों में 16 फरवरी से 15 मार्च तक होगी अग्निवीर भर्ती

India Uttar Pradesh Uttarakhand युवा-राजनीति लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, लखनऊ। प्रदेश के 12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली होने जा रही है। 16 फरवरी से 15 मार्च तक युवा आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकृत युवाओं को अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने का मौका मिलेगा। लिखित परीक्षा 17 अप्रैल के बाद होगीसेना भर्ती कार्यालय आगरा के निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। दौड़ से पहले अब लिखित परीक्षा होगी। आनलाइन परीक्षा में जो भी युवा उत्तीर्ण होंगे, उन्हें दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा और भर्ती रैली में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। वर्ष 2022 में आनंद इंजीनियरिंग कालेज में हुई पहली अग्निवीर भर्ती रैली में 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 72 हजार युवा रैली में शामिल हुए थे।कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि वेबसाइट में ट्रेड वाइज अभ्यास पेपर उपलब्ध हैं। इसे देखा जा सकता है। साथ ही आनलाइन पंजीकरण कैसे करेंगे। इसकी भी जानकारी दी गई है।इन जिलों के युवा आएंगे दायरे में: आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, झांसी, जालौन, इटावा, ललितपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *