हिमस्खलन की चपेट में आने से 29 प्रशिक्षणार्थी क्रेवास ग्‍लेशियर के बीच में बड़ी दरार में फंसे, सेना करेगी मदद

India International Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल लिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। नेहरु पर्वतारोहण संस्थान (निम) का प्रशिक्षण दल द्रोपदी का डांडा में हिमस्खलन की चपेट में आने से 29 प्रशिक्षणार्थी क्रेवास (ग्‍लेशियर के बीच में बड़ी दरार) में फंस गया है। इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात करके सेना से मदद मांगी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा, ‘द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन में फंसे प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा, ‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है, सभी को सुरक्षित निकालने हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *