भाजपा सरकार में ही बहेगी विकास की गंगा: रितेश
लव इंडिया, मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी के 28- नगर विधानसभा प्रत्याशी नगर विधायक रितेश गुप्ता का जनसंपर्क निरंतर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर रितेश गुप्ता ने बुद्धि विहार, गणेश पार्क, शिव पार्क ,विजय पार्क, दुर्गा पार्क, सेक्टर 6A,4A, सेक्टर 2 का भ्रमण किया।
भाजपा प्रत्याशी रितेश गुप्ता ने कहा कि सोच ईमानदार और काम दमदार के नारे के साथ ही हम चुनाव में जाएंगे और जनता द्वारा मिल रहा प्यार और सहयोग ये दर्शाता है कि हम निश्चित ही जीत हासिल करेंगे। जनता जनार्दन उत्तर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है ओर फिर से एक बार योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्पर है।
भाजपा प्रत्याशी सतीश गुप्ता ने कहा कि के साथ ही हम चुनाव में जाएंगे और जनता द्वारा मिल रहा प्यार और सहयोग ये दर्शाता है कि हम निश्चित ही जीत हासिल करेंगे जनता जनार्दन उत्तर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है ओर फिर से एक बार योगी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तत्पर है
उधर नगर विधायक रितेश गुप्ता एवम् बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता का जनसंपर्क अभियान आज बल्लम स्ट्रीट ,मुनि गली ,अमरोहा गेट ,जाटो गली , मंडी चौक आदि क्षेत्रों में रहा अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा योगी राज में बहन बेटी जितनी सुरक्षित है उतनी सुरक्षा आज तक किसी भी सरकार में नही मिली ।
इस मौके पर मुख्य रूप से पार्षद प्रदीप प्रभाकर, डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ विशेष गुप्ता, गिरीश वर्मा ,राजपाल सिंह ,आशीष माहेश्वरी, पुष्पेंद्र श्रीमाली, मुकेश भारद्वाज, प्रतीक मित्तल ,नगर विधायक के मीडिया प्रभारी विपिन गुप्ता, सूर्य मोहन समसेरी, योगेश गुप्ता ,प्रदीप गोस्वामी ,विकास सहगल, गौरव शर्मा ,अभिषेक अग्रवाल , विक्की अग्रवाल ,सोनू अग्रवाल, नवराज सिंह राणा , शरद शर्मा, नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।