संविधान दिवस : कुल 470 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां एवं 25 भाग हैं भारतीय संविधान में

India Uttar Pradesh Uttarakhand तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी युवा-राजनीति शिक्षा-जॉब

संसदीय प्रणाली की व्यव्यस्था वाला स्‍वतंत्र प्रभुसत्ता सम्‍पन्‍न भारतीय गणराज्य विधि द्वारा स्थापित भारतीय संविधान से संचालित होता है, जो विश्व का सबसे वृहद एवं लिखित संविधान है। स्वतंत्रता के तीन वर्ष के उपरांत लागू हुए भारतीय संविधान में पहले कुल 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां एवं 22 भाग थे जिसमें वर्तमान में कुल 470 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां एवं 25 भाग हैं।

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान के निर्माण के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में अगस्त 1947 में मसौदा समिति समेत 299 सदस्यों की कुल 22 समितियों का गठन किया था। भारतीय संविधान के निर्माण में कुल 2 वर्ष 11 महीने 18 दिनों का समय लगा जिसे संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को ग्रहण कर 26 जनवरी 1950 को भारतीय गणराज्य को समर्पित किया गया।

भारतीय संविधान का चेतन तत्व भारत की गरिमामयी सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है, जिसकी मूल प्रतिलिपी में प्रभु श्रीराम, कृष्ण एवं वैदिक आश्रमों का सुंदर चित्रण हम भरतभूमि वासियों को भारतीय दर्शन अनुसार आचरण करने की प्रेरणा देता आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *