Horoscope: 17 नवंबर को किसके सितारे रहेंगे बुलंद और मिलेगा मान-सम्मान

India International Uttar Pradesh Uttarakhand तीज-त्यौहार

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष नवमी, 17 नवंबर 2022, गुरुवार को किसके सितारे रहेंगे बुलंद, मिलेगा मान-सम्मान व राजयोग, जानिए मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर से अपना का आज का राशिफल

मेष : – आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत खराब होने की संभावना रहेगी। नौकरी में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आएगा। राजनीति में अच्छे अवसर मिलेंगे।

वृषभ :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा नहीं रहेगा और अपेक्षानुरूप कार्यसफलता नहीं मिलने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें और नये कार्यों की शुरुआत न करें, परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। क्रोध की अधिकता रहेगी। सेहत भी बिगड़ सकता है।

मिथुन : –  कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में भागदौड़ रहेगी और कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परिवार में कलह हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क : – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहने से कारोबार में धनलाभ और नौकरी में लाभ के योग बनेंगे। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा।

सिंह :- ऑफिस में सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या :- व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। राजनीति में सफलता मिलेगी।

तुला : – आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक कामों के प्रति रुझान बढ़ेगा। बिजनेस मध्यम रहेगा और सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में कलह की संभावना रहेगी। ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। धन खर्च अधिक होगा। स्वभाव में उग्रता और क्रोध रहेगा, इसलिए अपने व्यवहार का ध्यान रखें।

वृश्चिक : -ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी और कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनिति में सफलता नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, बिजनेस को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक दिन व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। निवेश और नया कार्य शुरू करने से बचें।

धनु : – बिजनेस अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना रहेगी। राजनीति में बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे।कार्यभार की अधिकता रहेगी और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। सेहत में गिरावट आ सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।

मीन : – आज का दिन अच्छा रहेगा। गृह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति बनने से कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे। परिवार के साथ आनंदपूर्व समय बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। राजनीति में सफलता हाथ लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *