भारतीय रेल के 80 हजार से अधिक पर्यवेक्षकीय संवर्ग कर्मचारियों को लेवल 09 तक के ग्रेड पे

India Uttar Pradesh Uttarakhand

लव इंडिया, नई दिल्ली/ गोरखपुर/मुरादाबाद : रेल मंत्रालय द्वारा भारतीय रेल पर कार्यरत 80 हजार से अधिक पर्यवेक्षकीय संवर्ग कर्मचारियों को लेवल 09 तक के ग्रेड पे मिल सकेंगे। ये जानकारी नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कान्फ्रेस में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी। अभी तक भारतीय रेल पर पर्यवेक्षकीय संवर्ग के कर्मचारियों को लेवल 07 तक का ग्रेड पे अनुमन्य था।

रेल मंत्रालय के इस निर्णय से पूर्वोत्तर रेलवे पर कार्यरत तकनीकी एवं नॉन तकनीकी संवर्ग के लगभग चार हजार पर्यवेक्षकीय कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इस निर्णय से कर्मचारियों को उन्नत वेतनमान मिलने पर वेतन में रू. 2500 से रू. 4000 तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

ज्ञातव्य है कि लेवल 09 से प्रथम श्रेणी अधिकारियों का ग्रेड पे प्रारम्भ होता है। पर्यवेक्षकीय संवर्ग में इंजीनियरिंग, सिगनल, विद्युत, यांत्रिक, भंडार विभाग के सीनियर सेक्सन इंजीनियर, स्टेषन मास्टर सहित विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षकीय कर्मचारी सम्मिलित है, जिन्हें लेवल 09 तक के ग्रेड पे मिल सकेंगे।

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण ने कहा कि कर्मचारी हित में लिये गये रेल मंत्रालय के इस निर्णय से पूर्वोत्तर रेलवे पर कार्यरत 4000 हजार पर्यवेक्षकीय कर्मचारी लाभान्वित होंगे। महाप्रबन्धक ने कहा कि कर्मचारी हित के लिये अनेक कार्य किया जा रहा है, रेलवे स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे को नई ऊँचाईयों पर ले जाने के लिये चल रहे आधारभूत संरचना के कार्यों जैसे-विद्युतीकरण, दोहरीकरण, तीसरी लाइन निर्माण, आमान परिवर्तन के साथ ही नई लाइन निर्माण के कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *