राशिफल 4 नवंबर का : मीन व वृश्चिक के जातकों का दिन फलदायी और आपका

India Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी

कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी, 4 नवंबर 2022, शुक्रवार को कर्क, धनु, कुंभ राशि के जातकों को कामयाबी मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भाग्य साथ देगा। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। वृश्चिक और मीन के जातकों को आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। अपने सितारों की चाल जाने मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर से…

मेष :–आज सतर्क रहने की जरूरत है, किसी से विवाद हो सकता है। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। सामाजिक संगठन के काम में जुटेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ :– कुसंगति से हानि के साथ ही आपकी आलोचना हो सकती है। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। यात्रा के अवसर आएंगे। शिक्षा से जुड़ी समस्या दूर होगी। कारोबार में कामयाबी मिलने के योग हैं।

मिथुन :- कारोबार में अच्छा खासा लाभ होगा।  छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिल सकती है। रूके हुए कार्य पूरे होने से अच्छा महसूस करेंगे।यात्रा की दिक्कतें दूर होंगी। ज्यादा खर्च होगा।

कर्क :- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें, जोखिम लेने से हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ के योग हैं। किसी को उधार न दें। सेहत बिगड़ सकती है।  पारिवारिक कष्ट कम होगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है। विवाद से दूर रहें।

सिंह : – विवाद के चलते मन खिन्न रहेगा। बच्चों की समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे। अनजान लोगों से हानि हो सकती है। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है।

कन्या :- करियर आगे बढ़ेगा और पुराने विवाद दूर होंगे। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आज मुश्किल होगी। पास की यात्रा पर जाएंगे। खेलकूद, पठनपाठन में मन लगेगा। सार्वजनिक जगहों पर गलत बात न कहें।

तुला :- आमदनी के स्रोत मिलेंगे। किसी की बात से कष्ट हो सकता है। खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। कानूनी मामले में कामयाबी मिल सकती है। आपको घूमने जाने का मौका मिल सकता है। 

वृश्चिक :- अपने व्यवहार से दूसरों का दिल जीतेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आज का दिन फलदायी रहेगा। किसी अज्ञात स्रोत से लाभ होने की संभावना है।घरेलू समस्या दूर हो सकती है। विवादित जगहों से दूर रहें।

धनु :- राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा पद और सम्मान मिल सकता है। अपनी कामयाबी पर खुश रहेंगे। सोशल मीडिया पर बिजी रह सकते हैं। चाटुकारों से सतर्क रहें। किसी को भी उधार न दें। कारोबार में प्रगति होगी।

मकर :- फील्ड में काम करने वालों को सफलता मिलेगी। अपनी कामयाबी को सेलिब्रेट करेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। सोचे हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता और प्रेम रहेगा।

कुंभ :– जरूरी काम को पूरा करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, जोखिम लेना भारी पड़ सकता है। पारिवारिक लोगों से मिलकर खुशी मिलेगी। आपको उपहार मिल सकता है। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।

मीन :- आज का दिन फलदायी रहेगा, भाग्य साथ देगा। आपके कौशल की सराहना होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों को कामयाबी मिल सकती है। संकट की स्थिति दूर होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *