राशिफल 3 नवंबर का: कैसा रहेगा व्यापार व घरेलू जीवन 

India Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी

कार्तिक शुक्ल पक्ष दशमी, 3 नवंबर 2022, गुरुवार को मिथुन, तुला, धनु राशि को होगा बड़ा लाभ, आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अपनी कमियों को दूर करेंगे। संपत्ति विवाद को लेकर सुलह हो सकती है। वहीं अन्य राशियों के जातकों को यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विचारवान लोगों से मुलाकात होगी। करियर, व्यापार, घरेलू जीवन  कैसा रहेगा बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर

मेष : –किसी से उधार मांगने के दौरान शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आलोचना का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट के चलते परेशान रहेंगे। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक तनाव होने की संभावना है। शांत रहने का प्रयास करें।

वृषभ :– पारिवारिक संपत्ति को  चल रहे विवाद में सुलह हो सकती है। आपकाे नए स्रोतों से आय होगी। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होने की संभावना है। आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

मिथुन :- कारोबार में अच्छा खासा लाभ होगा।  छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिल सकती है। रूके कार्य पूरे होने से अच्छा महसूस करेंगें। यात्रा की दिक्कतें दूर होंगी। ज्यादा खर्च होगा।

कर्क :- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कारखानों में काम करने वालों को सावधान रहना होगा। दफ्तर में अफसर के साथ बहस हो सकती है। विचारवान लोगों से मुलाकात सार्थक रहेगी। धर्म कर्म के प्रति दृढ़ विश्वास रहेगा।

सिंह :– घरेलू जीवन में शांति रहेगी। नौकरी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपको कारोबार में लाभ होने की संभावना है। किसी करीबी से विवाद हो सकता है। अपशब्द न कहें।

कन्या :- राजनीतिक लोगों को फायदा होने की संभावना है। यात्रा की दिक्कत कम होने के साथ ही सरकारी कार्य पूरे कर पाएंगे। कंप्यूटर, संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। रिश्तेदारों से मिलकर कुछ मुद्दे सुलझाने का प्रयास करेंगे।

तुला :- आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। अपने नए काम को पूरी लगन से करेंगे। किसी को उधार देने से बचें। अपनी आय से ज्यादा खर्च न करें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। पत्नी की जरूरतों को पूर कर सकते हैं। आलस्य न करें। 

वृश्चिक :- अधिक काम की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। भाई बंधुओं से प्रेम रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। किसी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामले में फंसेंगे, संभलकर रहें।

धनु :- कार्यस्थल पर बड़े अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। विचारों में परिवर्तन होगा। पूजापाठ में मन लगेगा। पारिवारिक अशांति दूर हो सकती है। सेहत को लेकर चल रही समस्या दूर होने की संभावना है।

मकर :- व्यापार में किसी बात को लेकर साझेदारों से बहस हो सकती है। आपकाे दफ्तर में अधिकारियों की डांट सुननी पड़ सकती है। परिश्रम का फल नहीं मिलेगा।

कुम्भ:– अपने करीबी रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। संतान को सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। ट्रांसफर हो सकता है। वाहन सावधानी और सतर्कता से चलाएं। कारोबारियों को लाभ होगा। जमीन के सौदे पूरे कर सकते हैं।

मीन :- किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं। मांगलिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। गलत कार्यों से धन हानि हो सकती है। सार्वजनिक जगह पर विवाद की संभावना है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।पारिवारिक कष्ट दूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *