मकर संक्रांति का हिंदू समाज में विशेष महत्व: अजय गुप्ता सर्राफ

Uttar Pradesh तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण युवा-राजनीति लाइफस्टाइल

Sanjeev Gupta, संभल। शंकर चौराहे पर कुमार तन्य वैश्य सभा की तत्वावधन में मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सूर्यनारायण स्तुति पाठ करने के उपरांत लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया।

अजय गुप्ता सर्राफ ने कहा मकर संक्रांति पर्व भारत देश के कोने कोने में मनाया जाता है। आज के दिन राशियों का भी कुछ महत्व माना गया है। आज के दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है। इसलिए मकर राशि में प्रवेश के बाद सूर्य उत्तर दिशा की ओर अग्रसर हो जाता है। यूं तो मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन कुछ लोग मंशा अनुसार इस पर्व को 2 दिन मनाते हैं। मकर संक्रांति का सनातन धर्म में भी अत्यधिक महत्व इस दिन अग्नि के समक्ष तिल को समर्पित करते हैं और फिर उड़द चावल दाल आदि मिक्स खिचड़ी का वितरण करते हैं तथा खिचड़ी को बनाने के बाद प्रसाद के रूप में लोगों को वितरित करते हैं। कुछ लोग सामर्थ्य अनुसार कपड़े गहने और अन्य वस्तुओं का भी दान करते हैं जिनका उन्हें ईश्वर फल देता है।

इस मौके पर अनुराग सुधांशु शालू गुप्ता अजय कुमार गुप्ता नीलम गुप्ता सोनू गुप्ता मोनू गुप्ता विक्की गुप्ता तथा महिला शाखा की सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान अनुराग सुधांशु शालू गुप्ता अजय कुमार गुप्ता विक्की गुप्ता मोनू गुप्ता नील सोनू गुप्ता महिला शाखा की सभी सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *