गाय सभी प्राणियों में श्रेष्ठ : भंवर
मुरादाबाद। गोपाष्टमी पर अवंतिका कालोनी में मानव कल्याण मिशन की ओर से गौ पूजन किया गया। संस्थापक स्वामी अनिल भंवर ने विधिवत गौ पूजन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि संसार में सभी की उपमा दी जा सकती है, लेकिन गौ के सदृश उपकारी भूमण्डल पर दूसरा नहीं है। “सर्वषामेव भूतानां गाव: शरणमुत्तमम ।” गाय सभी प्राणियों की श्रेष्ठ शरण है। किसी भी प्रकार से भयाक्रांत व्यक्ति सचमुच गाय की शरण में आ जाय तो वह सभी प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है।
उन्होंने कहा कि गौ माता के दर्शन कर प्रणाम करके उसकी परिक्रमा करने से सातों द्वीपों सहित भूमण्डल की प्रदक्षिणा करने का फल मिलता है। ” सर्वे देवा : स्थिता देहे सर्वदेवमयी हि गौ :”गाय के शरीर में सभी देवताओं का वास है।इस मौके पर अध्यक्ष रामदेव शर्मा, महामंत्री भूप सिंह, धर्मेंद्र यादव, प्रियांशु, नर्मदा, यामिनी, धारणा आदि मौजूद रहे।