राशिफल: 30 अक्टूबर का जानिए अपने ग्रहों की चाल

India Uttar Pradesh Uttarakhand टेक-नेट तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी

कार्तिक शुक्ल पक्ष, षष्ठी, रविवार, 30 अक्टूबर 2022 को किसका खुलेगा भाग्य, किसकी होगी मनोकामना पूरी, क्या कहते हैं आपके सितारे बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर

मेष :- आज आप कुछ क्रिएटिव करना चाहेंगे इसमें आपको अपने किसी खास रिश्तेदार या पड़ोसी का सहयोग मिल सकता है। धन को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चा पर ध्यान दें। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए बदलते मौसम में अपना ध्यान रखें। विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेग। भाग्य प्रबल होगा, जिससे कार्य सुचारू तरीके से होंगे।

वृषभ :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य संबंध आज मधुरता से भरपूर रहेगा। उलझने कम हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। आज आपकी पारिवारिक समस्यायें दूर हो जाएगी। व्यापार में धनलाभ होगा। मानसिक तनाव कम होगा।

मिथुन : – आज आपका कुछ बढ़िया खाने का मन करेगा और पैसे को लेकर स्थिति आज अच्छी होगी। कहीं से रुका हुआ, पैसा वापस आने से मन में हर्ष होगा। यदि आप कोई प्रॉपर्टी डील कर रहे हैं, तो आज उसमें आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहेगा और जीवन साथी के साथ मिलकर काम करने से सफलता मिलेगी। काम को लेकर स्थितियां बिल्कुल आप के पक्ष में होंगी, जिसके अच्छे नतीजे मिलेंगे।

कर्क :– आज आपका मन स्थिर रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होकर कोई बुक गिफ्ट कर सकते हैं। किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय न दें, आपके लिए अच्छा होगा। अगर आज कोई मित्र आपकी प्रशंसा कर रहा है तो सावधान रहिये, इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से ठीक रहेगा। समस्याएं कम होगीं।

सिंह :- आज के दिन मन में खुशी का भाव होगा। अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। काम को लेकर स्थिति अच्छी होंगी। शादीशुदा लोगों के लिए गृहस्थ जीवन में खुशी भरेगी, लेकिन जीवन साथी किसी रोग से ग्रस्त हो सकता है।

कन्या :- आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है, आर्थिक स्थिति में पहले से काफी सुधार आएगा। व्यापार को आगे बढाने की योजना बना सकते है। घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

तुला :- आज का दिन आपको किसी लंबी यात्रा का संकेत दे रहा है, किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिलेगी। मन में बड़े अच्छे विचार आएंगे। आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको सफलता मिल सकती है। खर्चे के योग बनेंगे। सेहत में सुधार होगा।

वृश्चिक :- आज का दिन सफलता देने वाला होगा। कोई मित्र या रिश्तेदार आपको महत्त्वपूर्ण सलाह दे सकता है। उधार लेने और देने से बचें। आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है।आर्थिक पक्ष में सुधार होगा।

कुंभ :–आज का दिन आपके मन में नई ताजगी लेकर आएगा। अपनी संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपके मन में हर्ष की भावना भर देगी। जीवनसाथी से भी प्रेम मिलेगा। किसी को भी कड़वा बोलने से बचना होगा नहीं तो स्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। काम को लेकर सावधानी रखना जरूरी होगा। भाग्य थोड़ा कमजोर है, जिससे कामों में गड़बड़ी हो सकती है।

धनु :– आज का दिन मान आपके लिए बहुत खूबसूरत रहेगा। अपने अनुभव और अपनी कार्यक्षमता का प्रदर्शन लगभग सभी क्षेत्रों में करेंगे। आपकी आय भी बढ़ेगी और आज अपने विरोधियों पर भी भारी पड़ेंगे। गृहस्थ जीवन एक संपूर्ण सुखद जीवन के रूप में दिखाई देगा।काम को लेकर स्थिति आज बहुत बढ़िया होगी, उनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा।

मकर :– आज का दिन मनोकामना पूरी करने वाला है। अपने लोगों के बीच अपनी अच्छी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

मीन :- आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आप के अच्छे वयवहार का अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है, बेहतर स्वास्थ्य के लिए सदा भोजन करें। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *