राशिफलः जानिए कैसा रहेगा 23 अक्टूबर को आपका दिन

India Uttar Pradesh Uttarakhand तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, रविवार, 23 अक्टूबर 2022 को सूर्य की तरह चमकेगा आपका भाग्य मेष राशि के जातकों को कारोबार में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा जबकि वृष राशि के जातकों को मानसिक शान्ति रहेगी। मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां आ सकती हैं। बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर


मेष :- कारोबार में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन भी कष्टमय हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति‍ होगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें।

वृषभ :- मानसिक शान्ति रहेगी, बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। नौकरी में अतिरिक्ति जिम्मेदारी मिल सकती हैं। तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
:

मिथुन :- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाईयां आ सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। माता का सानिध्य मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

कर्क :- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता से चिंतित रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वाहन सुख म‍िलेगा।

सिंह :- वाणी में मधुरता रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। आय में बढ़ोरती के योग बन रहे हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि सम्भव है। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है।

कन्या :- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार से धन लाभ होगा। परिवार का साथ रहेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम के बावजूद सफलता संदिग्ध है। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढेंगे। धैर्यशीलता से कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला :- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु मन परेशान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में खर्च बढ़ सकते हैं। किसी मित्र से धन मिल सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे। धर्मकर्म में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।

वृश्चिक :- परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संचित धन में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

धनु :- मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता का सहयोग मिल सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर :- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के साथ वृद्धि के योग बन रहे हैं। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, परन्तु रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। खानपान में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ :- नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी सम्पत्ति से धन प्राप्ति हो सकती है।

मीन :- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *