आपका राशिफल:इन राशियों के जातकों के लिए व्यापार, सेहत, संबंध और प्यार के लिए खास है 19 अक्टूबर

India International Uttar Pradesh Uttarakhand तेरी-मेरी कहानी

आज का दिन 19 अक्टूबर 2022 बुधवार  कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ  के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। इन राशियों के जातकों के लिए व्यापार, सेहत , संबंध  और प्यार के लिए खास रहने वाला है । बता रहे हैं मानव कल्याण मिशन के संस्थापक स्वामी अनिल भंवर …

मेष : – आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक अपनी मेहनत का फल मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छे दिन बिताएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन मौज-मस्ती वाला होगा।देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से सावधानी बरतें और अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपका समय आपके अनुकूल चल रहा है। जितना मेहनत करेंगे उतना आपका भाग्य आपका साथ देगा।

वृषभ : – आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शांत रहे और समस्या से निपटने की कोशिश करें। अपने आसपास के लोगों से भी बहस से बचने की कोशिश करें।नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे शुभ कार्य का योग बन रहा है। जमीन एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

मिथुन :-   आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक  आज संघर्ष का दिन है। बिजनेस में किसी नये प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। भाई बहन से सुख समृद्धि में वृद्धि का योग बन रहे है। व्यापार के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है। यह और खिलाड़ियों को खेल से लाभ मिलेगा साथ ही मैच जीतने की संभावना उनकी प्रबल है।

कर्क : – आज का राशिफल बताता है कि  इस राशि के जातक का उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। दिन मुश्किल वाला है लेकिन इसके बावजूद सफलता के मौके ज्यादा हैं। बिना सोचे-समझे कोई फैसला नहीं ले, मुश्किल में फंस सकते हैं।विद्या व वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है। समय का सदुपयोग करें। भाग्य आपका साथ दे रहा है। धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह :- आज का दिन इस राशि के जातक के लिए अच्छा रहेगा। पैसों की बरसात होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी धार्मिक काम पर पैसा खर्च करेंगे, तो जमीन जायदाद से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में सौभाग्य की वृद्धि होगी। धन में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। नए काम की शुरुआत के लिए बेहतर समय है।

कन्या :- आज का दिन इस राशि के जातक के लिए धन के मामलों में बेहतर रहेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी। कला कौशल को बल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिससे घर में खुशहाली रहेगी। नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। कामकाज में अधिक समय देने की सोचें। आलस्य से बचें।

तुला :-   आज का दिन इस राशि के जातक के लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। आकस्मिक खर्च बढऩे से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। समाज में सराहना और सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। काम की व्यस्तता रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि सेहत खराब हो सकता है।

वृश्चिक : – इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब होंगे। नौकरी में तरक्की और व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। नई कोशिशों से सभी को आकर्षित करेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें।

धनु : – आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में मुनाफा रहेगा। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे, जिससे खुद पर भरोसा बढ़ेगा। साझा प्रयासों में अधिक सफलता के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे। मानसिक रूप से काफी हल्का महसूस करेंगे। घर में सुखमय माहौल रहेगा। बिजनेस में रुचि बढ़ेगा। जीवन साथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे।

मकर :-  आज इस राशि के जातक नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। नौकरी, करियर और पैसों के लिहाज से दिन अच्छा है। नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश में है तो ये कोशिश पूरी हो सकती है।की उत्सुकता भी चरम पर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग सहमत भी हो सकते हैं। कई लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

कुंभ : – आज इस राशि  के जातक नया काम शुरू करने के बजाए पुराना काम समेटने पर ज्यादा ध्यान दें। कोई महत्वपूर्ण काम भी कर सकते हैं। जो आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद फायदा मिलेगा। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है।

मीन : – आज इस राशि के जातक रोजमर्रा के कामकाज में ज्यादा बिजी रहेंगे। थोड़े समय में सब ठीक हो जाएगा, धैर्य रखें। आज मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *