चौथे नवरात्र पर महाआरती के बाद पौधारोपण कर लोगों को जागरूक किया महिलाओं ने

India Uttar Pradesh तीज-त्यौहार तेरी-मेरी कहानी नारी सशक्तिकरण

संजीव गुप्ता, लव इंडिया, संभल। महिला शक्ति संगठन की महिलाओ ने नवरात्र पर्व के चौथे नवरात्र पर संगठन की अध्यक्ष के निवास पर कन्या पूजन किया। जिसमे सभी महिलाओ ने नौ देवी व लांगुरिया ओर भैरव पूजन कर भजन-कीर्तन ओर नृत्य भी किए। संगठन की सभी महिलाओ ने महाआरती के बाद पौधारोपण कर लोगो को जागरूक किया ।

गुरुवार को थाना हयातनगर क्षेत्र के शिव मंदिर स्थित संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय के निवास पर महिला शक्ति संगठन की महिलाओं ने शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा के साथ सभी नौ कन्याओं के साथ लांगुरिया व भैरव का भी पूजन किया सभी नौ कन्या माता के रूप मे नजर आयीं ओर संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ओर उनके संगठन की महिलाओ ने भजन-कीर्तन ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए उसके बाद महिलाओ ने गेम भी खेले।

उसके बाद संगठन की महिलाओ को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी नौ माताओं को भोग लगाया गया और उसके बाद महा आरती कर संगठन की महिलाओं ने पौधारोपण कर माता रानी से देश में खुशहाली की मनोकामना मांगी।

संगठन की अध्यक्ष दीपा वार्ष्णेय ने बताया की कन्या पूजन के दिन 9 कन्याओं को अपने घर पर बैठकर भोजन कराने और उन्हें दक्षिणा देने की प्रथा लम्बे समय से चली आ रही है। इस दिन छोटी कन्याओं को मां भगवती का रूप माना है और उनकी श्रद्धापूर्वक पूजा की जाती है। लेकिन कन्या पूजन में एक लड़के को भी लंगूर के रूप में बैठाया जाता है। यहां लंगूर का मतलब भगवान हनुमान जी से है। मान्यता है कि हनुमान जी को भीग लगाए बिना पूजा अधूरी रह जाती है।

खुशबू वार्ष्णेय ने बताया कि यहां कन्याओं का पूजन किया जाता है। आसपास की जितनी कन्या हैं, पहले उनको न्योता देते हैं। फिर घर पर बुलाकर उनका पूजन किया जाता है। कन्याओं का लालन पालन अच्छे माहौल में होना चाहिए। उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे उनका जीवन खुशहाल हो सके।

इस अवसर पर खुशबू, साधना, कविता ,नेहा, बृजबाला, वर्षा, कुसुमलता, अंजना, निशी, विनीता, छाया, माधुरी, कल्पना, संतोष, प्रीति, मधु, रिचा, नीलम, नीलमा, दीप्ति, लक्ष्मी, पुष्पा, समीक्षा, रेखा, पारुल आदि महिलाए मौजूद रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *