नवरात्र में शिवसेना मनाएगी भगवा सप्ताह, विजयदशमी पर होगा शस्त्र पूजन

मुरादाबाद। जयंतीपुर क्षेत्र स्थित शिव मंदिर में शिवसेना की बैठक जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवरात्र के महापर्व पर भगवा सप्ताह मनाने और महानगर से लेकर जिले की तहसीलों तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि नवरात्र के दौरान शिवसेना की ओर से भगवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान व्रत, पुराण कार्यक्रम और मां की आरती सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मां काली के मंदिर में चुनरी चढ़ाने और आरती का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा जाएगा। ये आयोजन पूरे महानगर, जिले और तहसील स्तर पर किए जाएंगे। बिलारी तहसील में भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

बैठक में पदाधिकारियों ने बनाई कार्यक्रम की रूपरेखा

बैठक में नवरात्र और विजयदशमी के कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई। आयोजनों को विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न कराने की जिम्मेदारी और तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर वीरेंद्र अरोड़ा, कमल सिंह राव, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, मयंक सैनी, अंकित, पंकज पाल, कैलाश, राहुल, सुरेश सैनी, तिलक राज शर्मा और धर्मेंद्र कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!