हत्या को एक्सीडेंट बताकर शव घर पर फेंक गए थे दोस्त, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई उम्रकैद

होली 2014 की घटना में तीन दोस्तों को सजा, एडीजे-8 कोर्ट ने लगाया 20-20 हजार रुपये का जुर्माना

उमेश लव, लव इंडिया, मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में बारह साल पहले हुई युवक की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश करने वाले तीन दोस्तों को अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

12 साल पुराने होली कांड में आया फैसला


कटघर थाना क्षेत्र के दुर्गेश नगर निवासी पंकज चौहान की हत्या के मामले में एडीजे-8 राकेश कुमार गौतम की अदालत में सुनवाई हुई। गुरुवार को अदालत ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी अमित, चीकू और रोहित को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
अभियोजन के अनुसार यह घटना होली के दिन 16 मार्च 2014 की है, जब पंकज अपने तीन दोस्तों के साथ घर से निकला था।

पहले बताया सड़क हादसा, बाद में खुली हत्या की कहानी

मृतक की पत्नी प्रियंका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि होली के दिन शाम को पंकज के दोस्त उसे घर से ले गए थे। रात करीब 11 बजे वे पंकज को घर छोड़कर चले गए।उस समय पंकज के सिर में गंभीर चोट थी। साथियों ने घटना को सड़क दुर्घटना बताते हुए उसे अस्पताल ले जाने की बात कही। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।

प्रॉपर्टी डीलिंग करते थे चारों दोस्त

पुलिस जांच में सामने आया कि पंकज और आरोपी चारों दोस्त प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। होली के दिन सभी साथ घूमने निकले थे।बाद में आरोपियों ने पंकज को मरणासन्न हालत में उसके घर के बाहर छोड़ दिया और घटना को दुर्घटना बताकर मामले को दबाने की कोशिश की।

डॉक्टर समेत 12 गवाहों ने मजबूत किया केस

एडीजीसी समर्थ शुक्ला के अनुसार शुरुआत में मामला गैर इरादतन हत्या के तहत दर्ज किया गया था। लेकिन डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट और अन्य गवाहों के बयान से हत्या की बात सामने आई।मुकदमे के दौरान डॉक्टर सहित कुल 12 गवाहों के बयान दर्ज किए गए, जिनके आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना के बाद पंकज को साईं अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि कुछ लोग युवक को गंभीर हालत में लेकर आए थे।लेकिन हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

Hello world.

This is a sample box, with some sample content in it. this is an advertisement

error: Content is protected !!