शिक्षण संस्थानों और घनी आबादी से शराब की दुकानें हटाने की मांग को लेकर भाकियू (संविधान) का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन (संविधान) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर विभिन्न स्थानों पर संचालित शराब की दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

बिटिया को डॉक्टर बनाने के लिए मदद कीजिए…⤵️

मंडल अध्यक्ष ठाकुर मंजू राठौर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि कई स्थानों पर शराब की दुकानें स्कूलों, मंदिरों तथा घनी आबादी के बीच संचालित हो रही हैं, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। संगठन ने मांग की कि ऐसे स्थानों से शराब की दुकानों को तत्काल हटाया जाए।

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा मंदिरों और शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब की बिक्री पूरी तरह बंद कराई जाए। संगठन का कहना है कि इससे महिलाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाकियू (संविधान) ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।

प्रदर्शन के दौरान डॉक्टर रामेश्वर दयाल तुरैहा, किरण ठाकुर डॉ राजकुमार, जगदीश ठाकुर, आंचल कश्यप ओमकार प्रजापति अजय सैनी अर्जुन सैनी प्रमोद सागर राहुल सागर उमा कश्यप आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!