कायस्थ चेतना मंच ने शिक्षकों का किया सम्मान

Uttar Pradesh लाइफस्टाइल शिक्षा-जॉब

लव इंडिया, बरेली। कायस्थ चेतना मंच ने शिक्षक दिवस पर आज एक कार्यक्रम में गुरुओं का सम्मान किया। उपजा प्रेस क्लब में हुए शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षक दिवस पर राखी सक्सेना, अल्पना सक्सेना, राजकमल सक्सेना, वैभव सक्सेना, डॉ सोमा गौड़, अरुणा सिंन्हा और पल्लवी सक्सेना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना, डॉ पूजा सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, अखिलेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना ने दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात बन्दना वर्मा, जया सक्सेना और पल्लवी सक्सेना ने द्वारा चित्रगुप्त बन्दना की गयी। स्वागत भाषण उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीनू सिन्हा जी ने किया। संचालन संगठन मंत्री मुकेश सक्सेना ने किया।

श्री अखिलेश सक्सेना, अविनाश सक्सेना, विकास सक्सेना, अमित सक्सेना विंद और विकल्प सक्सेना ने कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, शशि बाला सक्सेना, शरद सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, रजनी सक्सेना, वंदना वर्मा, जया सक्सेना, अरुणा सिन्हा, अक्षिता सक्सेना, विकल्प सक्सेना शामिल हुए। समारोह के अंत में अध्यक्ष संजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *